राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, अंबिकापुर। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अंडा नहीं मिलने से नाराज होकर गांव में लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान शिव शंकर निवासी ग्राम जमगला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसे प्रतिदिन अंडा खाने की आदत है। रविवार को अंडा नहीं मिलने पर वह नाराज हो गया और सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक पुलिस और ग्रामीणों ने समझाइश देकर युवक को शांत कराया, जिसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया। बताया गया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। मोबाइल टावर पर चढ़ने की यह लगातार दूसरी घटना सामने आई है। इससे पूर्व सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर थाना परिसर में लगे रेडियो टावर पर एक युवती चढ़ गई थी। युवती अपने प्रेमी को तलाश कर वापस लाने की जिद पर अड़ी थी। काफी देर बाद उसे समझाइश देकर उतारा गया था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version