राष्ट्रवाणी: राजनांदगांव। मेडिकल कॉलेज में अब तक स्वाइल फ्लू के तीन मरीज सामने आए चुके हैं, जिसमें से एक की तबियत गंभीर होने पर आईसीयू में रखा गया हैं। स्वाइन फ्लू के संक्रमण को देखते हुए मेडिकल कालेज में दस बेड का अलग से वार्ड बनाया गया है, साथ ही गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आईसीयू में भी बेड आरक्षित किए गए है। मेडिकल कालेज के अधीक्षक अतुल देशकर ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर डॉक्टरों को इलाज के लिए सख्त एहतियात बरतने कहा गया है। उन्होने बताया कि सर्दी व खासी से प्रभावित मरीज जो बेहद कमजोर है, उनका स्वाब लेकर जांच किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, स्टेशनपारा निवासी 24 वर्षीय युवक स्वाइन फ्लू की चपेट में आया है। उसे उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही पहले से स्वाइन फ्लू से पीड़ित शहर के एक बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है, और वह मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में वेंटिलेटर पर उपचाररत है। गुरुवार को और मरीज सामने आया है। कोरोना के मरीज का प्रोटोकाल के तहत इलाज छुरिया निवासी 34 वर्षीय युवक की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे भी शासकीय मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। लगातार संक्रमण के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है । स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों की जांच-पड़ताल कर रही है। संपर्क में आने वाले लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य अमला लोगों को कोविड और स्वाइन फ्लू के लक्षणों को लेकर जागरूक कर रहा है।
Trending
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’ – राष्ट्रवाणी
- नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल डेका—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- हंसी के ठहाकों से लेकर मीरा की भक्ति तक, ‘रंग परब’ के दूसरे दिन सजी रंगमंच की महफिल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- मां के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा प्रकृति संरक्षण के संकल्प का प्रतीक – अरुण साव – राष्ट्रवाणी
- वन एवं पुलिस विभाग की तत्परता से ग्राम सिंघनपुरी में तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- खनन परिचालन में तेजी आने से कोल इंडिया का दैनिक उत्पादन 40% बढ़ा – भारतीय पीएसयू
- बड़ी खबर : गुरु बालदास के बड़े बेटे और मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ – राष्ट्रवाणी
