राष्ट्रवाणी: सत्या राजपूत/नितिन नामदेव, रायपुर। लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। करीब एक दशक से उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित होने के बावजूद सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों के लिए आखिरकार राहत भरी खबर आई है। राज्य सरकार ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए उत्कृष्ट खिलाड़ियों के नाम राजपत्र (गजट) में प्रकाशित कर दिए हैं। सरकार की ओर से जारी राजपत्र में विभिन्न खेलों के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के नाम शामिल किए गए हैं। इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं। इसके बावजूद लंबे समय से उन्हें सरकारी नौकरी का लाभ नहीं मिल पा रहा था। गौरतलब है कि लल्लूराम डॉट कॉम ने लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और खिलाड़ियों की मांग को सरकार तक पहुंचाया। खबरों के माध्यम से यह सवाल उठाया गया कि उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित होने के वर्षों बाद भी खिलाड़ियों को नियुक्ति का लाभ क्यों नहीं मिल रहा है। इसके बाद सरकार ने मामले पर संज्ञान लेते हुए प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। राजपत्र में नाम प्रकाशित होने के साथ ही अब इन 156 खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता साफ हो गया है। लंबे इंतजार के बाद खिलाड़ियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों को उम्मीद है कि अब नियुक्ति प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी और उन्हें उनकी उपलब्धियों के अनुरूप सरकारी सेवा में अवसर मिलेगा। खेल जगत से जुड़े लोगों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे खिलाड़ियों के हित में बड़ा कदम बताया है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और प्रदेश में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न – राष्ट्रवाणी
- विशेष लेख : नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर कबीरधाम के 129 शालाओं में बालिका शौचालय को मिली स्वीकृति – राष्ट्रवाणी
- रायपुर के इंडोर स्टेडियम का होगा कायाकल्प… 7 करोड़ की लागत में बनेगा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स हब – राष्ट्रवाणी
- कग में 6 साल बाद 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ, जानिए किन-किन को मिला सम्मान – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ की शिवांशी केसरवानी ने रचा इतिहास… 21 साल की उम्र में बनीं कमर्शियल पायलट – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के इस जिले को जाम से मिलेगी राहत… शहर के लिए तैयार हो रही नई यातायात व्यवस्था – राष्ट्रवाणी

