राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और कंफर्म बर्थ की मांग को देखते हुए रेलवे ने कई अहम बदलाव किए हैं। पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है, कई प्रमुख ट्रेनों को नए स्टेशनों पर स्टापेज मिला है। पुरी-भुवनेश्वर जाने वाली ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है। यात्रियों को राहत देने के लिए पटना और चर्लपल्ली के बीच विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं, जिनमें कुल 22 कोच (एक पावर कार, एक एसएलआरडी, दो जनरल, चार स्लीपर, सात एसी-3 और सात एसी-3 इकोनामी) उपलब्ध रहेंगे। ये ट्रेनें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर रुकेंगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल अंतर्गत घाटशिला स्टेशन पर 11 सितंबर 2026 से गीतांजली एक्सप्रेस और आजाद हिंद एक्सप्रेस का प्रायोगिक/नियमित ठहराव शुरू हो गया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा पुरी और भुवनेश्वर पहुंचने वाली दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी 10 ट्रेनों के आगमन समय में संशोधन किया गया है, अन्य स्टेशनों का समय यथावत रहेगा।
Trending
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
