Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»10 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, केजरीवाल ने भाजपा पर कसा तंज
Country

10 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, केजरीवाल ने भाजपा पर कसा तंज

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 16, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
10 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, केजरीवाल ने भाजपा पर कसा तंज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल और वसंत वैली स्कूल में ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। वहीं अब तक पांच स्कूलों को आज धमकी भरे ई-मेल आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच कर रही है। अभी तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

सबसे पहले द्वारका के सेंट थॉमस और वसंत कुंज इलाके के वसंत वैली स्कूल को धमकी मिली थी। जिसके बाद मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, रिचमंड ग्लोबल स्कूल और सरदार पटेल विद्यालय को भी धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बॉम्ब स्क्वायड, डॉग स्क्वाड और साइबर एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। दोनों स्कूलों को सुरक्षा के मद्देनजर खाली कराया गया है।

तीन दिन में 10 स्कूलों और कॉलेज को मिली धमकी

बम की खबर को लेकर दिल्ली पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल, वसंत कुंज स्थित वसंत वैली स्कूल, हौज खास स्थित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल और लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय को आज सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। पिछले तीन दिनों में लगभग 10 स्कूलों और एक कॉलेज को बम से उड़ाने की ऐसी धमकियां मिली हैं।

पूर्व सीएम केजरीवाल ने भाजपा को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की भाजपा सरकार को स्कूलों को हर दिन मिल रही धमकी मामले पर घेरा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि लगातार तीसरे दिन आज फिर से दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली के लोगों और उनके बच्चों की न तो गृहमंत्री अमित शाह को कोई चिंता है और न ही उनकी चार-चार इंजन वाली सरकारों को है। भाजपा दिल्ली को जंगलराज बनाने पर तुली है।

स्टीफन कॉलेज व सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

इससे पहले, नेवी चिल्ड्रन स्कूल और सीआरपीएफ स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी की जांच चल ही रही थी कि मंगलवार को डीयू के सेंट स्टीफन कॉलेज और छावला के सेंट थॉमस स्कूल के लिए ईमेल आ गए। किसी ने ईमेल कर स्कूल में आरडीएक्स और आईईडी रखे होने की जानकारी दी।

ईमेल देखते ही स्कूल व कॉलेज की ओर से तुरंत पुलिस को खबर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल व कॉलेज परिसर को खाली करवाकर गहन तलाशी अभियान चलाया गया। हांलाकि टीम को वहां से कुछ नहीं मिला। अच्छी तरह तलाशी लेने के बाद पुलिस ने इसे हॉक्स करार दिया। लोकल पुलिस साइबर एक्सपर्ट से मदद से ईमेल करने वाले आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि किसी ने परेशान करने के लिए ऐसी हरकत की है।

वर्ष 2024 में दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों व अस्पतालों को इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी के ईमेल प्राप्त हुए थे। उन मामलों की अभी भी जांच जारी है। ईमेल करने वाले प्रॉक्सी सर्वर का इस्तेमाल कर इस तरह के ईमेल कर रहे हैं।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि कॉलेज प्रशासन के मुताबिक किसी ने ईमेल कर बताया है कि कॉलेज की लाइब्रेरी में 4 आईईडी बम और दो आरडीएक्स रख दिए हैं। ठीक दो बजे यह फट जाएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article‘पाकिस्तानी ड्रोन और गोला-बारूद से भारत को कोई नुकसान नहीं’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले सीडीएस जनरल
Next Article भारत के सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाले राज्य में ओला के 90% शोरूम हो जाएंगे बंद, जानें वजह
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.