Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»11 सितम्बर से भिलाई में राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप… 800 से ज्यादा प्रतिभागी जुटेंगे देश भर से… विस् अध्यक्ष रमन सिंह करेंगे उद्घाटन
Chhattisgarh

11 सितम्बर से भिलाई में राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप… 800 से ज्यादा प्रतिभागी जुटेंगे देश भर से… विस् अध्यक्ष रमन सिंह करेंगे उद्घाटन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 8, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
11 सितम्बर से भिलाई में राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप… 800 से ज्यादा प्रतिभागी जुटेंगे देश भर से… विस् अध्यक्ष रमन सिंह करेंगे उद्घाटन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भिलाई। छठवीं राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 सीनियर व सीनियर ‘अ’ का आयोजन 11 सितंबर से 14 सितंबर तक अग्रसेन भवन सेक्टर 6 भिलाई में किया जा रहा है। जिसमें देश भर के 32 राज्यों के 800 से ज्यादा प्रतिभागी अपने योग कौशल का प्रदर्शन करेंगे। छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोस्वामी जयंत विष्णु भारती ने बताया कि आयोजन का मकसद छत्तीसगढ़ की जनता को योग के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ देश और दुनियाभर में योग को एक प्रमुख खेल विधा के तौर पर स्थापित करने का है।

उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह 11 सितंबर गुरुवार को सुबह 11:00 बजे अग्रसेन भवन सेक्टर 6 में आयोजित है। जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह होंगे और अध्यक्षता दुर्ग सांसद विजय बघेल करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, वर्ल्ड योगासन एवं योगासन भारत के महासचिव तथा हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर जयदीप आर्य, नगर पालिका निगम धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा, दुर्ग महापौर अलका बाघमार, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास, पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास के सहराज्य प्रभारी अनूप बंसल और समाजसेवी एवं उद्योगपति विजय कुमार गुप्ता होंगे।

आईआईटी मद्रास के सॉफ्टवेयर पर परखा जाएगा योग का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोस्वामी जयंत विष्णु भारती ने बताया कि समूची योग प्रतियोगिता अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित होगी। जिसमें आईआईटी मद्रास के तैयार किए हुए सॉफ्टवेयर के आधार पर सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन को परखा जाएगा। इस सॉफ्टवेयर से हर प्रतिभागी की सूक्ष्म से सूक्ष्म गतिविधियां भी निर्णायक देख सकते हैं। जिसमें विशेष तौर पर प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों का संयम, उनकी शारीरिक हलचल और एकाग्रता को देखा जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला एवं पुरुष वर्ग में यह प्रतियोगिता तीन आयु समूह में आयोजित है जिसमें 18 से 28, 29 से 35 और 36 से 42 वर्ष आयु समूह शामिल है। प्रतियोगिता में कुल 12 इवेंट रखे गए हैं। इन प्रतिभागियों का प्रदर्शन देखने निर्णायक के तौर पर 80 विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।

इन सभी निर्णायकों को देश के 30 अलग-अलग राज्यों से विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है जिससे प्रतिभागियों के प्रदर्शन में निर्णय के दौरान विविधता एवं पारदर्शिता बनी रहे। भारती ने बताया कि अगले वर्ष जापान में होने वाले एशियाई खेलों में योग को शामिल किया जा रहा है वहीं 2036 में होने वाले ओलंपिक में भी योग को शामिल किए जाने की पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि क्योंकि योग एक उभरता हुआ खेल है इसलिए इसके प्रति युवाओं में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह आयोजन हो रहा है। इस दिशा में कई प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में 38 वे राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों में योग में दो स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक लाकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि को अभी और आगे बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री साय के हाथों 14 को होगा समापन

छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोस्वामी जयंत विष्णु भारती ने बताया कि देश भर के प्रतिभागियों के बीच समापन समारोह 14 सितंबर रविवार दोपहर 2:00 से अग्रसेन भवन सेक्टर-6 में आयोजित है। जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। अध्यक्षता सांसद दुर्ग विजय बघेल करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, वर्ल्ड योगासन एवं योगासन भारत के महासचिव तथा हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर जयदीप आर्य, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, योगासन भारत के अध्यक्ष उदित सेठ, भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर जिला प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष पांडे, भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव जिला प्रभारी कमल सिंह राजपूत, छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के डायरेक्टर और डीपीएस रायपुर के अध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह भाटिया, समाजसेवी बंसी अग्रवाल, उद्योगपति विजय गुप्ता एवं पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास के सह राज्य प्रभारी अनूप बंसल होंगे।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभाजपा शांति बिगाड़ने में माहिर है: मुख्यमंत्री सिद्धरमैया
Next Article मुख्यमंत्री 9 सितंबर को अटल उत्कृष्ठ शिक्षा योजना का करेंगे शुभारंभ
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026
Chhattisgarh

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026
Chhattisgarh

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय

March 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.