राष्ट्रवाणी: नरेश शर्मा, रायगढ़। जिले में मानसून की शुरुआत के साथ ही जंगली हाथियों का आतंक बढ़ने लगा है। भोजन की तलाश में जंगल से निकलकर गांवों की ओर पहुंच रहे हाथियों ने महज तीन दिनों के भीतर धरमजयगढ़ वन मंडल में 6 मकानों, एक झोपड़ी, एक अहाता और एक ट्रैक्टर को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही 83 किसानों की फसलों को भी रौंद डाला। वन विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर नुकसान का आंकलन करने और नियमानुसार मुआवजा प्रक्रिया आगे बढ़ाने में जुटी हुई है। वन विभाग के अनुसार वर्तमान में धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 124 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। इनमें 35 नर, 57 मादा और 32 शावक शामिल हैं। सबसे अधिक 51 हाथियों का दल लैलूंगा रेंज के तीन अलग-अलग बीटों में सक्रिय है। इसके अलावा कापू रेंज में 29, बोरो रेंज में 23, धरमजयगढ़ रेंज में 15, छाल रेंज में 5 तथा बाकारूमा क्षेत्र में 1 हाथी मौजूद है। हाथियों की लगातार मौजूदगी से दर्जनों गांवों के ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में खेतों में लहलहाती धान की फसल हाथियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। भोजन की तलाश में गांवों के करीब पहुंचने वाले हाथी कई बार मकानों को भी क्षतिग्रस्त कर देते हैं और फिर जंगल की ओर लौट जाते हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ हर समय जान-माल का खतरा भी बना रहता है। वन विभाग ने हाथी प्रभावित गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। वनकर्मियों के साथ हाथी मित्र दल लगातार गांव-गांव मुनादी कर लोगों को हाथियों की मौजूदगी की जानकारी दे रहा है। ग्रामीणों से रात के समय जंगल या खेतों की ओर अकेले नहीं जाने, हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा किसी भी स्थान पर हाथी दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।
Trending
- केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए केंद्र ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 63% किया; 3% वृद्धि 1 जुलाई से प्रभावी – भारतीय पीएसयू
- कोयला खदानों, बिजली संयंत्रों, इस्पात संयंत्रों, बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए सीआईएसएफ का पुनर्गठन – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू – बीआईडीयू की बैठक में बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने सुरक्षा, कल्याण और करियर संबंधी मांगें उठाईं
- घाव हरा-भरा, पोर्टल पर ‘क्लोज’ का ठप्पा, छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को फर्जी तरीके से बंद करने पर अफसरों को चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में घर में घुसे नकाबपोशों ने बच्ची के गले पर चाकू अड़ाकर शिक्षक के घर से डेढ़ लाख रुपये लूटे – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पागल कुत्ते के काटने के बाद झोलाछाप ने लगा दिए टांके, साढ़े तीन साल के मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में बीपीटी की खाली 36 सीटों पर होगा दाखिला, स्ट्रे वैकेंसी राउंड की प्रक्रिया शुरू – राष्ट्रवाणी
- एनएलएमसी ने नीलामी से 35 आरआईएनएल प्लॉट वापस ले लिए, बोली लगाने की समय सीमा 1 नवंबर तक बढ़ा दी – भारतीय पीएसयू

