राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, भिलाई। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 13 म्यूल बैंक खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। थाना सुपेला, थाना खुर्सीपार और एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों की जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की। जांच में करीब 10 लाख रुपये के संदिग्ध साइबर ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुपेला और खुर्सीपार थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले में धारा 318(2), 318(3) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा उक्त मामलों की जांच के बाद आरोपितों पर कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में सुपेला क्षेत्र के नौ तथा खुर्सीपार क्षेत्र के चार खाताधारक को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा । विवेचना में सामने आया कि आरोपित दो हजार से 15 हजार रुपये तक के कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और मोबाइल सिम कार्ड साइबर अपराधियों या उनके एजेंटों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम को विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित कर वास्तविक अपराधियों की पहचान छिपाने के लिए किया जाता था। जांच के दौरान बंधन बैंक और इंडियन बैंक के खातों में संदिग्ध लेनदेन पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल फोन, सिम कार्ड तथा अन्य बैंक संबंधी दस्तावेज जब्त किए। गिरफ्तार आरोपितों में डी. श्रीनिवास राव(32) सेक्टर-02 भिलाई, मनीष सिंह मट्टू(36) सेक्टर-02 भिलाई, जितेन्द्र साहू(37) करहीडीह दुर्ग, यश यादव(20) गिरधारी नगर दुर्ग, मयंक पटेल(25) शंकर नगर दुर्ग, रोशन सारथी(24) बजरंग नगर दुर्ग, तुषार कसरे(22) शंकर नगर दुर्ग, प्रवीण कुमार(21) समोदा, प्रवीण कुशवाहा(25) वार्ड क्रमांक-10 शंकर नगर दुर्ग, अजय बंसोड़(44) बीड़ी कालोनी उरला, संगीत साहू(28) हरना बांधा दुर्ग, उभय यादव(20) निवासी नेहरू भवन के पीछे सुपेला और डीलेश मरकाम निवासी सिकोला बस्ती दुर्ग शामिल है।
Trending
- कग वेाथेर 7th August: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम… उत्तरी छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, सासकि 2026-27 के तहत 50 करोड़ रुपये पाने वाला देश का बना पहला राज्य – राष्ट्रवाणी
- अमरकंटक एक्सप्रेस से आया 500 किलो पनीर जांच में सही पाया गया, खुले पनीर के सैंपल अमानक – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
- छत्तीसगढ़ में बाल श्रम पर एक्शन… दुर्ग में 7 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, मशरूम फैक्ट्री में ले जाने की थी तैयारी – राष्ट्रवाणी
- कांकेर में सांप के काटने पर युवक ने उसे गले में लपेटा और खुद बाइक चलाकर निकला अस्पताल, विदेो वायरल – राष्ट्रवाणी
- राजनंदगांव में भाजपा ने गुटबाजी पर लिया बड़ा एक्शन! पांच नेता छह साल के लिए निष्कासित, 111 इस्तीफों के बाद कड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- बरसात में बढ़ा गजराज का कहर : धरमजयगढ़ वन मंडल में 124 हाथियों का डेरा, तीन दिन में 6 मकान, 83 किसानों की फसलें तबाह – राष्ट्रवाणी

