अयोध्या: चंद्र ग्रहण के चलते रविवार दोपहर 12:30 बजे से बंद राम मंदिर और हनुमानगढ़ी समेत अयोध्या के अन्य मठ मंदिरों के पट 18 घंटे के बाद सोमवार सुबह मंगला आरती के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के मौके पर रात दो बजे से ही सरयू के घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सरयू में स्नान कर श्रद्धालुओं का मठ मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी है। ग्रहण काल के मोक्ष के मौके पर स्नान और दान का विशेष महत्व है।

रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई है। आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं के साथ अयोध्या के स्थानीय लोगों ने भी सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। इसके पहले ग्रहण समाप्त होने पर मठ मंदिरों में विराजमान भगवान को भी सरयू जल से स्नान कराया गया।

सरयू के जल से मंदिर परिसर का शुद्धीकरण किया गया। इसके बाद मंगला और श्रृंगार आरती हुई।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version