राष्ट्रवाणी: आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को बस्तर पुलिस ने भिलाई से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को रायपुर मंत्रालय में अच्छी पहचान वाला बताकर एक युवक को फूड इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और उससे किस्तों में 1 लाख 91 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली। शिकायत के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान लारेन्स एन्थोनी कुज के रूप में हुई है। उसने जगदलपुर निवासी विनोद पानीग्राही को रायपुर मंत्रालय में अपनी अच्छी पहचान होने का दावा किया और फूड इंस्पेक्टर के पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। आरोपी की बातों में आकर पीड़ित ने विभिन्न किस्तों में फोनपे (PhonePe) के माध्यम से 1,91,500 रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। राशि लेने के बाद भी आरोपी न तो नौकरी दिला सका और न ही पैसे वापस किए। काफी समय तक टालमटोल करने के बाद जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने कोतवाली थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन भिलाई में ट्रेस की। जांच के दौरान बस्तर पुलिस की टीम ने भिलाई पहुंचकर आरोपी लारेन्स एन्थोनी कुज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे जगदलपुर लेकर आई, जहां पूछताछ के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं और बिना आधिकारिक प्रक्रिया के किसी को भी पैसे न दें। ऐसे मामलों में तत्काल पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज कराएं।
Trending
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी

