राष्ट्रवाणी: लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद। डौंडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत घोटिया में 19 लाख की लागत से बना रिटर्निंग वॉल पहली ही बारिश में टूट गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस रिटर्निंग वॉल में उसी नदी का गुणवत्ताहीन रेत उपयोगिता में लाया गया और स्टीमेट के आधार पर काम नहीं किया गया, जिसके कारण पहली बारिश में भ्रष्टाचार की पोल खुल गई। बता दें कि जो रिटर्निंग वॉल बनाया गया है वह घोटिया के मैदान से लगे नदी के तट पर बनाया गया है, जिसमें ग्राम पंचायत को निर्माण एजेंसी रखकर ठेकेदार के माध्यम से काम किया गया था। ठेकेदार ने मनमानी पूर्वक काम को अंजाम दिया और रिटर्निंग वॉल की गुणवत्ता से समझौता कर लिया। ग्राम पंचायत घोटिया के खेखड़ी नाला में तट बांध इसलिए बनाया गया था कि मैदान के मिट्टी का कटाव ना हो, लेकिन ग्रामीणों का यह सपना पहली बारिश में ही रिटर्निंग वॉल के टूटने के साथ ही टूट कर बिखर गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत निर्माण एजेंसी है, लेकिन ठेकेदार के माध्यम से काम किया गया है। ठेकेदार ने उसी नाले की रेत का उपयोग किया जो निर्माण कार्य के लायक नहीं था। पैसा बचाने के लिए गुणवत्ताहीन रेत का उपयोग किया गया, जिसका परिणाम पहली बारिश में देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रिटर्निंग वॉल के निर्माण कार्य में जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिम्मेदार कर्मचारियों ने घोर लापरवाही बरती है। वॉल निर्माण से पहले एस्टीमेट के आधार पर 4 फीट गहरा नींव देना था, लेकिन महज 2 फीट गहरा नींव दिया गया, इस कारण लाखों रुपए की लागत से बना रिटर्निंग वॉल पहली बारिश में भ्रष्टाचार की शूली चढ़ गया। इस मामले में तकनीकी सहायक देवेंद्र कुमार भूआर्य ने बताया कि स्टीमेट के आधार पर काम किया गया है। भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद राजनीति भी हावी होने लगी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा योगेंद्र गांधी ने मौके पर पहुंचकर टूटे वाॅल के सामने से वीडियो जारी कर भ्रष्टाचार होने की बात कही है। वहीं ग्रामीणों की मांग है कि निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार करने वाले जनप्रतिनिधि और ठेकेदार पर कार्रवाई हो और राशि भुगतान पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस मामले में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने कहा कि पहली बारिश में ही रिटर्निंग वॉल टूटने की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। उनके अनुशंसा के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल
- वन विभाग में 24 अधिकारियों के तबादले, कई वन उप संरक्षकों को नई जिम्मेदारी
- CG News : शिक्षा विभाग की तबादला सूची जारी, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर
- सेन समाज सनातन परंपराओं व सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : CM साय
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 34 पुलिसकर्मियों के तबादले – राष्ट्रवाणी
- मबबस में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, अब हर राउंड में नया रजिस्ट्रेशन – राष्ट्रवाणी
- घर में घुसे हाथी, चट कर गए किचन का पूरा राशन – राष्ट्रवाणी
- महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त होगी जारी, ऐसे चेक करें भुगतान स्टेटस – राष्ट्रवाणी

