राष्ट्रवाणी: सत्या राजपूत, रायपुर। भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें रायपुर जिले के 170 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र घोषित हुए हैं। इन पात्र अभ्यर्थियों को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर के माध्यम से निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, लोकभवन के बाजू, सिविल लाइन, रायपुर में आवेदन जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने आवेदन कार्यालय के ई-मेल [email protected] के माध्यम से भी निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा तथा इसका उद्देश्य शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी में अभ्यर्थियों को बेहतर सहयोग प्रदान करना है।
Trending
- एल्डरमेनों को अपने नगर में नहीं मिला मंच, दूसरे नगर में दिलाई गई शपथ! विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आधा दर्जन से अधिक पार्षद रहे नदारद – राष्ट्रवाणी
- कग News: बुक डिपो में लगी भीषण आग, शटर तोड़कर आग बुझाने में जुटी सदरफ – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में नकली नोट का नेटवर्क: 1.13 करोड़ के बदले मिलने थे 45 करोड़ के नकली नोट, ठगी का केस दर्ज – राष्ट्रवाणी
- चाकूबाजी से सनसनी: गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, इधर थाना प्रभारी समेत दो आरक्षक लाइन अटैच – राष्ट्रवाणी
- अग्निवीर भर्ती 2026-27: सीईई का परिणाम घोषित, रायपुर के 170 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र – राष्ट्रवाणी
- राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत – राष्ट्रवाणी
- खामोशी से मुस्कान तक… कॉक्लियर इम्प्लांट ने बदली नन्हीं जीविका की जिंदगी – राष्ट्रवाणी
- ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा – राष्ट्रवाणी
