राष्ट्रवाणी: सुशील सलाम, कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गट्टा पुलिस ने जांभलीझोरा गांव में छापेमारी कर प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू, पैकिंग मशीन और स्कॉर्पियो वाहन समेत कुल 22 लाख 50 हजार 230 रुपए का माल जब्त किया है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मामले से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत जोहन कुजूर, साईनाथ कन्नाके, सचिन कन्नाके और अभिजित नान्हे के रूप में हुई है। वहीं, मामले में प्रशांत याडवार फरार बताया जा रहा है।

पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गट्टा पुलिस ने जब्त सामान को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपनिरीक्षक दयानंद भोंबे इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version