राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत कई जिलों के वन उप संरक्षक (DFO), प्रभारी वन संरक्षक और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में अधिकारियों की नई तैनातियां की गई हैं। जारी आदेश के अनुसार गणवीर धम्मशील को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं उत्तम कुमार गुप्ता को इंद्रावती टाइगर रिजर्व के प्रभारी सीसीएफ (CCF) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रभाकर खलखो को सरगुजा कार्य आयोजना वनमंडल का प्रभारी वन संरक्षक बनाया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत पंकज राजपूत को रायपुर का नया वन उप संरक्षक (DFO) बनाया गया है। इसके साथ ही कई अन्य जिलों और वनमंडलों में भी नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है: वन विभाग की अन्य प्रमुख संस्थाओं और मुख्यालय स्तर पर भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, संजय यादव, ग्रीष्मी चांद और ऋषभ जैन की नवीन पदस्थापना/प्रतिनियुक्ति छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में की गई है। इसके अतिरिक्त, अभिषेक जोगावत को लघु वनोपज संघ में उप महाप्रबंधक का दायित्व सौंपा गया है, जबकि रौनक गोयल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) कार्यालय में वन उप संरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version