राष्ट्रवाणी: रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर हाइवे पर शुक्रवार सुबह हुए रायपुर से नागपुर जा रही गाड़ी (एसयूवी) और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एसयूवी में सवार तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 3 घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है. जानकारी के मुताबिक़, एसयूवी में सवार लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर से नागपुर जा रहे थे. इस दौरान सुबह करीब 4 बजे लाखनी तहसील के मानेगांव और पिंपलगांव के बीच नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर उनकी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गयी. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गयी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया. ट्रक में फंसी गाड़ी को बाहर निकालने के लिए दो जेसीबी की मदद लेनी पड़ी. इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई. घटना में घायल तीन लोगों को उपचार के लिए सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में पुलिस मृतकों और घायलों से परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version