राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटारे में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। 1 जनवरी 2026 से 27 जुलाई 2026 तक चले विशेष अभियान के तहत कुल 32,747 मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। इसके परिणामस्वरूप लंबित मामलों की संख्या घटकर 73,751 रह गई है, जो कुल मुकदमों में 2.53 प्रतिशत की शुद्ध कमी को दर्शाती है। जनवरी 2026 को हाईकोर्ट में 75,667 मामले लंबित थे, जबकि इस अवधि में 30,831 नए मामले दर्ज हुए। नए दर्ज मामलों की तुलना में अधिक मुकदमों का निपटारा होने से इस अवधि में निराकरण दर 106.21 प्रतिशत दर्ज की गई। ग्रीष्मावकाश के बाद लंबित मामलों को गंभीरता से लेते हुए चीफ जस्टिस ने अपनी डिवीजन बेंच में मामलों की तेजी से सुनवाई की। 1 जुलाई से 27 जुलाई के बीच मात्र 19 कार्य दिवसों में मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने 2,111 प्रकरणों का त्वरित निपटारा कर न्यायिक प्रक्रिया में नई गति प्रदान की है। 1 जनवरी से 27 जुलाई 2026 तक हाईकोर्ट का रिपोर्ट कार्ड 19 कार्य दिवसों में चीफ जस्टिस की बेंच ने निपटाए 2,111 केस ग्रीष्मावकाश के दौरान लंबित प्रकरणों की संख्या में हुई वृद्धि को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने गंभीरता से लिया। उन्होंने अपनी बेंच में मुकदमों की ताबड़तोड़ सुनवाई की और 1 से 27 जुलाई के बीच महज 19 दिनों में 2,111 मामलों का निपटारा किया। आम नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने में मील का पत्थर हाईकोर्ट प्रशासन का कहना है कि चीफ जस्टिस के मार्गदर्शन, न्यायाधीशों की प्रतिबद्धता और कर्मचारियों के समन्वय से यह ऐतिहासिक परिणाम मिला है। इससे न्यायिक प्रणाली की कार्यकुशलता बढ़ी है और आम लोगों को सुलभ व त्वरित न्याय मिलने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित हुआ है।
Trending
- जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान : मुख्यमंत्री साय ने नीट में सफल छात्रों से किया संवाद, कहा – एकलव्य की तरह लक्ष्य साधिए, सफलता निश्चित मिलेगी – राष्ट्रवाणी
- मलेरिया का कहर: दो छात्रों की मौत के बाद अब महिला ने तोड़ा दम, एंबुलेंस देरी से पहुंचने का आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- रवि भगत को पुलिस ने भेजा जेल, सरस्वती साइकिल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते स्कूल परिसर में किया था हंगामा – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: मलेरिया से तीसरी मौत, साइबर ठगी से जुड़े 26 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, जवानों की मेहनत की कमाई पर डाका, आकाशीय बिजली से 3 की मौत, मदननगर हिंसा मामले में 150 ग्रामीणों पर प्राथमिकी (एफआईआर)… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- कग बरेाकिनग News: वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की दबिश, बाघ की खाल के साथ 3 संदिग्ध पकड़ाए – राष्ट्रवाणी
- कग करिमे News: धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या, मामूली विवाद में आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम, इलाके में फैली सनसनी – राष्ट्रवाणी
- दमाऊधारा झरने में दर्दनाक हादसा: पानी के तेज बहाव में बहा युवक, देर शाम तक नहीं मिला सुराग, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने – राष्ट्रवाणी
- स्कोप, जीआईजेड जर्मनी ने एमओईएफसीसी के साथ जलवायु कार्रवाई कार्यशाला का आयोजन किया, बीईएल की नेट-जीरो पहल का प्रदर्शन किया – भारतीय पीएसयू

