राष्ट्रवाणी: न्यूज, दंतेवाड़ा। जिले के भांसी क्षेत्र की नियत नेल्लानार ग्राम पंचायत में बच्चों के बेहतर पोषण और कुपोषण की रोकथाम के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित की जा रही है। एकीकृत बाल विकास परियोजना बचेली के तहत यह पहल शुरू की गई है, जिससे बच्चों को स्थानीय स्तर पर ताजी और जैविक सब्जियां उपलब्ध कराई जा सकें। पोषण वाटिका में लौकी, सेम, बरबट्टी, पोई भाजी, कंद भाजी, मुनगा, इमली और अमरूद सहित विभिन्न सब्जियों एवं फलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है। इनका उपयोग आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को पूरक पोषण आहार और गर्म पका भोजन उपलब्ध कराने में किया जाएगा। परियोजना के तहत बचेली क्षेत्र के 35 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पहल से बच्चों को ताजा, पौष्टिक और स्थानीय खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी, साथ ही कुपोषण को कम करने और पोषण स्तर में सुधार लाने में भी मदद मिलेगी।
Trending
- कग वेाथेर उपदाते : छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश – राष्ट्रवाणी
- कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ – राष्ट्रवाणी
- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी – राष्ट्रवाणी
- समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति: राजेश अग्रवाल – राष्ट्रवाणी
- कग पोलिके तरानसफेर : SI, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट… – राष्ट्रवाणी
- श्री नारायणा हॉस्पिटल में निःशुल्क शिविर का शुभारंभ, डॉयरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने कहा – जरूरतमंद मरीजों का होगा निःशुल्क इलाज – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट की दगप पर तीखी टिप्पणी, इपस पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप, अवैध संबंध में पति की हत्या, गंदा पानी पीने को मजबूर 35 बैगा परिवार… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
