राष्ट्रवाणी: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर। बिलासपुर के जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अधिवक्ता अनुराग बाजपेयी अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें 380 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया। बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव में शनिवार को मतदान हुआ था। इस चुनाव में 2446 मतदाताओं में से 1819 मतदाताओं ने मतदान किया, वहीं 17 मतदाताओं ने शुक्रवार को डाक मतपत्र से मतदान किया था। मतदान के बाद मतपेटी सिविल लाइन थाना में जमा कराई गई। रविवार की सुबह प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतपेटी को मतगणना स्थल लाया गया। देर शाम तक सभी प्रमुख पदों के परिणामों की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि गई। अधिवक्ता अनुराग बाजपेयी 380 वोटों के अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी प्रकार धनंजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राधा रजक उपाध्यक्ष (कनिष्ठ महिला) निर्वाचित हुईं। विवेक पांडेय 179 मतों से सचिव निर्वाचित हुए। शंकर चतुर्वेदानी 183 मतों से सह सचिव निर्वाचित हुए। मनोज सिंह ठाकुर 96 मतों से ग्रंथालय सचिव, श्वेता शास्त्री 270 मतों से कोषाध्यक्ष, 289 मतों से दिग्दर्शक, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी के महिला आरक्षित पद के लिए हेमलता साहू 1152 मत पाकर प्रथम तथा प्रतीक्षा सिंह 862 मत प्राप्त कर द्वितीय वरीयता में निर्वाचित हुई हैं। निर्वाचित पदाधिकारियों ने परिणाम आने के बाद बाजा-गाजा और समर्थकों के साथ सबसे पहले न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
Trending
- भारतीय पीएसयू झारखंड में दो प्रमुख सीसीएल खदानों की सुरक्षा सीआईएसएफ अपने हाथ में लेगी
- विश्वकर्मा पूजा: सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी क्षेत्रों में समारोह में भाग लिया – भारतीय पीएसयू
- उद्योग जगत ने भारत की डीकार्बोनाइजेशन यात्रा में तेजी लाने के लिए ₹3,590 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई – भारतीय पीएसयू
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
