राष्ट्रवाणी: एप्पल के नए iOS 27 अपडेट के बाद कुछ आईफोन मॉडल्स में 5G+ नेटवर्क होने पर भी इंटरनेट धीमा चल …और पढ़ें 5G+ का सिग्नल फुल लेकिन इंटरनेट स्लो? Volume और Power Button की ये ट्रिक आजमाएं जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

एप्पल ने हाल ही में अपना नया iOS 27 अपडेट रोल आउट किया है जिसे बाद से कई आईफोन मॉडल्स में अब 5G+ नेटवर्क देखने को मिल रहा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि 5G+ के आने से इंटरनेट की स्पीड पहले से बेहतर हुई है लेकिन बावजूद इसके अगर आपका इंटरनेट स्लो चल रहा है, तो हर बार इसकी वजह नेटवर्क कवरेज ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है।

कभी-कभी नेटवर्क कनेक्शन अटकने, फोन की सेटिंग या बैकग्राउंड में चल रहे डेटा की वजह से भी स्पीड प्रभावित हो सकती है। ऐसे में आईफोन यूजर्स कुछ आसान तरीके आजमा सकते हैं। अगर आपके फोन में भी 5G+ सिग्नल दिख रहा है लेकिन इंटरनेट अचानक स्लो हो गया है, तो डिवाइस को Force Restart करके देखें।

इसके लिए पहले Volume Up बटन को जल्दी से दबाकर छोड़ें, फिर Volume Down बटन को जल्दी से दबाकर छोड़ें। इसके बाद Side/Power Button को दबाकर रखें। जब तक स्क्रीन पर एप्पल Logo न दिखाई देने लगे तब तक Side/Power Button को दबाए रखें।

एप्पल Logo दिखने के बाद ही बटन को छोड़ना है। इसके बाद आईफोन दोबारा ऑन होगा और इससे न सिर्फ फोन की RAM क्लीन हो जाएगी बल्कि नेटवर्क कनेक्शन भी रीफ्रेश हो जाएगा। साथ ही इससे फोन में आ रहे छोटे बग्स भी फिक्स हो सकते हैं।

अगर Force Restart के बाद भी इंटरनेट की स्पीड फिक्स नहीं हुई है तो Airplane Mode करीब 10 से 15 सेकंड के लिए ऑन करें और फिर ऑफ कर दें। इससे आईफोन दोबारा मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट होगा। इसके अलावा आईफोन में Settings > Mobile Service/Mobile Data > Mobile Data Options > Voice & Data में जाएं और यहां 5G से जुड़ी सेटिंग्स चेक करें।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version