राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 630.55 करोड़ रुपये अंतरित किए। इसके साथ ही योजना के तहत अब तक 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवारों की समृद्धि का अभियान है। उन्होंने बताया कि महिलाएं इस राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश तथा स्वरोजगार के लिए कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण विकसित राज्य की मजबूत आधारशिला है और राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं अपनी भुगतान स्थिति ऑनलाइन भी देख सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें। यहां लाभार्थी नंबर (Beneficiary Code) या मोबाइल नंबर दर्ज करें। फिर कैप्चा कोड भरकर सुबमित करें। इसके बाद आवेदन और भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
Trending
- मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी
- 5 IAS अधिकारियों के तबादले किए, प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मिली नई जिम्मेदारियां
- छत्तीसगढ़ की 67.20 लाख महिलाओं को सौगात, महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, खातों में पहुंचे ₹630.55 करोड़ – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि: केंद्र सरकार ने राजनांदगांव में एमक 2.0 को दी मंजूरी, 9 हजार रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का रास्ता साफ – राष्ट्रवाणी
- नदमा की कॉन्फ्रेंस : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में परखी जाएगी बाढ़ से निपटने की तैयारी, 18 को टेबल टॉप और 20 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज – राष्ट्रवाणी
- 100 साल पुरानी मांग पूरी, तखतपुर में जश्न: उसलापुर-तखतपुर-डोंगरगढ़ 295 किमी रेल परियोजना को मंजूरी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का भव्य स्वागत – राष्ट्रवाणी
- कगपसक सि रिजल्ट में न्यूज और स्पेस रानी पर बवाल, आयोग बोला- अभ्यर्थियों ने खुद दर्ज किए थे नाम – राष्ट्रवाणी
- वन महोत्सव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, बलौदाबाजार में हुआ व्यापक वृक्षारोपण – राष्ट्रवाणी
