राष्ट्रवाणी: पुरुषोत्तम पात्र, गरियाबंद/महासमुंद। सावन में जतमई, घटारानी, राजिम धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाली नागपुर की महिला चोर गैंग को पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी पाई है। पकड़ी गईं महिलाएं कार में घूमकर पहले रेकी किया करती थीं। दरअसल, 9 अगस्त को जतमई धाम में आरंग निवासी नीलम चक्रधर के गले से 2 तोले की सोने की चेन पार कर दी गई थी। चेन की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। महिला ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। ककतव फुटेज और कार नंबर के आधार पर पुलिस ने महासमुंद के पास नाकेबंदी की। इस दौरान कार क्रमांक मप 49 सब 2471 को रोका गया। तलाशी में कार से चोरी का सामान बरामद हुआ। कार में सवार 7 संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पता चला कि सभी 7 महिलाएं महाराष्ट्र के नागपुर और आसपास की रहने वाली हैं। इनके नाम – रोनक पातनकर 30, सीमा पात्रे 40, विद्या उफाड़े 30, मुस्कान पात्रे 26, मीना खवड़े 35, नंदिनी पात्रे 30 और छाया उफाड़े 50 हैं। पुलिस के अनुसार ये महिलाएं कार से धार्मिक स्थलों की रेकी करती थीं। भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले, कान से गहने और पर्स पार कर देती थीं। पुलिस को आशंका है कि ये किसी बड़े अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ी हो सकती हैं। घटना के बाद जतमई धाम में श्रद्धालुओं में डर का माहौल है। कई महिलाएं अब आर्टिफिशियल गहने पहनकर दर्शन करने आ रही हैं। पुलिस ने सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास सुरक्षा बढ़ाते हुए सादी वर्दी में पुलिस जवानों को तैनात कर रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version