राष्ट्रवाणी: राम कुमार यादव, अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दुखद हादसा सामने आया है. बिनिया गांव में शनिवार को अचानक मौसम करवट ली. इस दौरान खेत में काम करे रहे युवक और बच्चियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. सभी झुलस गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने 7 साल की मासूम को मृत घोषित कर दिया. घटना लखनपुर थाना इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की गतिविधियां बढ़ गई है. बिनिया में बच्ची परिवार के साथ अपने ही खेत में रोपा लगा रही थी. करीब 4:30 बजे मौसम बिगड़ने लगा, कुछ देर बाद आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग अचेत होकर गिर गए. वह गाज की चपेट में आकर झुलस चुके थे. घटना के दौरान बच्ची की मां भी वहां मौजूद थी. तीनों को इलाज के लिए आरगोती के संगवारी अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद प्रीति ठाकुर को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य घायलों की स्थिति अभी ठीक बताई जा रही है. घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
Trending
- किसानों के लिए अलर्ट: फसल बीमा का लाभ लेने केवल तीन दिन शेष, 31 जुलाई तक कराएं पंजीयन – राष्ट्रवाणी
- गुरु पूर्णिमा पर विशेष संपादकीय : गुरु ही गोविंद हैं – संदीप अखिल – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ : भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, मुख्यमंत्री साय ने कहा- बाढ़ की स्थिति से निपटने सभी कलेक्टर अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- फुनगा के किसान दयाराम सिंह ने अपनाया नैनो डीएपी, आधुनिक खेती की ओर बढ़ाया कदम – राष्ट्रवाणी
- आजादी के 79 वर्षों बाद भिरागांव को मिली पक्की सड़क की सौगात, ग्रामीणों ने विधायक लता उसेण्डी का जताया आभार – राष्ट्रवाणी
- गुरु पूर्णिमा पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं – राष्ट्रवाणी
- कृत्रिम गर्भाधान से बदली प्रेम कुमारी की तकदीर, डेयरी से हर माह ₹25 हजार की आय – राष्ट्रवाणी
- राष्ट्रमंडल खेलों में ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास, रजत पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान – राष्ट्रवाणी
