राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के नाम पर शुरू हुई प्रक्रिया ने करीब 75 हजार शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। राज्य के प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में कार्यरत 75 हजार शिक्षकों ने अब तक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण नहीं की है। वहीं, पहले जहां अंतिम तिथि 31 अगस्त 2027 थी, वहीं सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों को एक और अवसर देते हुए 31 अगस्त 2028 तक टीईटी पास करने की समय-सीमा तय की है। इसके साथ ही अदालत ने साफ कर दिया है कि तय सीमा में टीईटी न निकालने पर शिक्षकों की पदोन्नति ही नहीं, बल्कि नौकरी पर भी खतरा मंडरा सकता है। अब सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद राज्य सरकार और शिक्षकों के सामने समय सीमा में परीक्षा पास कराने और करने की दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। शिक्षकों की विशेष विभागीय परीक्षा कराने की मांग को राज्य सरकार खारिज कर चुकी है। शासन ने साफ किया है कि सभी को सामान्य टीईटी परीक्षा ही पास करनी होगी। अब इन शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 से पहले परीक्षा पास करने के अवसर देने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) पर साल में कम से कम दो बार टीईटी आयोजित करने का भारी दबाव है। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम, 2009 के तहत यह स्पष्ट किया है कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना उनका संवैधानिक अधिकार है। अदालत के अनुसार, केवल शैक्षणिक डिग्री होना काफी नहीं है, बल्कि शिक्षण कौशल और न्यूनतम पात्रता मानक साबित करने के लिए टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। राज्य के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने इस फैसले और विभागीय रुख पर सवाल उठाए हैं। शिक्षकों की मुख्य मांगें हैं कि वरिष्ठता और सेवाकाल की छूट दी जाए। वर्षों से सेवा दे रहे वरिष्ठ शिक्षकों का तर्क है कि जब उनकी नियुक्ति हुई थी, तब टीईटी की अनिवार्यता नहीं थी। इसलिए 15-20 साल से पढ़ा रहे शिक्षकों को इससे छूट दी जानी चाहिए।
Trending
- छत्तीसगढ़ की 67.20 लाख महिलाओं को सौगात, महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, खातों में पहुंचे ₹630.55 करोड़ – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि: केंद्र सरकार ने राजनांदगांव में एमक 2.0 को दी मंजूरी, 9 हजार रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का रास्ता साफ – राष्ट्रवाणी
- नदमा की कॉन्फ्रेंस : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में परखी जाएगी बाढ़ से निपटने की तैयारी, 18 को टेबल टॉप और 20 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज – राष्ट्रवाणी
- 100 साल पुरानी मांग पूरी, तखतपुर में जश्न: उसलापुर-तखतपुर-डोंगरगढ़ 295 किमी रेल परियोजना को मंजूरी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का भव्य स्वागत – राष्ट्रवाणी
- कगपसक सि रिजल्ट में न्यूज और स्पेस रानी पर बवाल, आयोग बोला- अभ्यर्थियों ने खुद दर्ज किए थे नाम – राष्ट्रवाणी
- वन महोत्सव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, बलौदाबाजार में हुआ व्यापक वृक्षारोपण – राष्ट्रवाणी
- राज्य में अब तक औसत औसतन 606.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज – राष्ट्रवाणी
- जल संरक्षण से बदला जीवन: धमतरी के भोथापारा में आजीविका डबरी बनी आर्थिक स्वावलंबन का नया आधार – राष्ट्रवाणी
