Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की सऊदी अरब यात्रा शुरू, पांडा ने कहा: आतंकवाद पर भारत का रुख दृढ़
Blog

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की सऊदी अरब यात्रा शुरू, पांडा ने कहा: आतंकवाद पर भारत का रुख दृढ़

atulpradhanBy atulpradhanMay 28, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की सऊदी अरब यात्रा शुरू, पांडा ने कहा: आतंकवाद पर भारत का रुख दृढ़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रियाद: भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की सऊदी अरब यात्रा शुरू हो गई है। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सदस्य बैजयंत जय पांडा ने कहा कि वह यह संदेश लेकर आए हैं कि आतंकवाद पर भारत का रुख दृढ़ है जिससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

पांडा उन सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व कर रहे हैं जिन्हें भारत ने 33 वैश्विक राजधानियों का दौरा करने का दायित्व सौंपा है, ताकि वे पाकिस्तान की मंशा और आतंकवाद के प्रति भारत के रुख के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत करा सकें।

मंगलवार को रियाद पहुंचने से पहले प्रतिनिधिमंडल ने बहरीन और कुवैत की यात्रा की। पांडा ने आज ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आतंकवाद पर भारत का रुख दृढ़ और अडिग है – यह एक ऐसा संदेश है जिसे हम अपने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सऊदी अरब लेकर आए हैं।

हम सऊदी अरब-भारत मैत्री समिति-शूरा काउंसिल सऊदी अरब के अध्यक्ष महामहिम मेजर जनरल अब्दुल रहमान अलहरबी द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत की सराहना करते हैं और हम अपनी बढ़ती साझेदारी को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य शुरू कर रहे हैं।’’ प्रतिनिधिमंडल के एक अन्य सदस्य सतनाम ंिसह संधू ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘भारत और सऊदी अरब आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं! हमारा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सऊदी नेताओं को भारत के अडिग रुख से अवगत कराएगा।

महामहिम मेजर जनरल अब्दुल रहमान अलहरबी के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हूं।’’ संधू ने कहा, ‘‘हमारा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब के रियाद पहुंचा और सऊदी सरकार ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। सऊदी अरब कई वर्षों से विभिन्न मोर्चों पर भारत का महत्वपूर्ण साझेदार रहा है और अब वह आतंकवाद से लड़ने के लिए हमारे साथ खड़ा है। भारत-सऊदी संबंध ंिजदाबाद !’’

इस बीच, खाड़ी क्षेत्र में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आज़ाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह चिकित्सकीय निगरानी में हैं। सऊदी अरब की यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल विभिन्न राजनीतिक गणमान्य व्यक्तियों, सरकारी अधिकारियों, विचारकों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करेगा।

पहलगाम में बर्बर आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा चलाए गए ‘आॅपरेशन ंिसदूर’ के तहत छह मई की देर रात पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी बुनियादी ढांचे पर सटीक हमले किए गए।
इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया जिन्हें भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देकर विफल कर दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनिसान ने भारत छोड़कर जाने की अटकलों को नकारा, भविष्य पर नजरें टिकाईं
Next Article पाकिस्तान, अजरबैजान ने रणनीतिक साझेदारी में विविधता लाने की प्रतिबद्धता
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.