Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

रोहित ने कहा टी20 विश्व कप में अर्शदीप और हार्दिक होंगे सफलता की कुंजी

January 28, 2026

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने देश में टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»अवैध अप्रवासियों की आमद मूल निवासियों की पहचान व अस्तित्व के लिए खतरा: बीरेन सिंह
Blog

अवैध अप्रवासियों की आमद मूल निवासियों की पहचान व अस्तित्व के लिए खतरा: बीरेन सिंह

atulpradhanBy atulpradhanMay 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अवैध अप्रवासियों की आमद मूल निवासियों की पहचान व अस्तित्व के लिए खतरा: बीरेन सिंह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इंफाल. मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि ” अप्रवासियों की अनियंत्रित आमद” के कारण राज्य में अभूतपूर्व तरीके से नयी बस्तियां और गांवों बसे हैं, जिनसे मूल निवासियों की पहचान और अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है. मंगलवार शाम राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को लिखे पत्र में सिंह ने कहा कि मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने 2017 से सत्यापन अभियान चलाए हैं, अनिर्दष्टि बस्तियों की पहचान की है, सैकड़ों अवैध अप्रवासियों को हिरासत में लिया है या निर्वासित किया है. उन्होंने कहा, “कैबिनेट उप-समिति का गठन, आधुनिक तकनीक का उपयोग, उपग्रह मानचित्रण और जमीनी स्तर पर खुफिया नेटवर्क ने इन प्रयासों को मजबूत किया है.” सिंह ने कहा कि 2023 में तीन सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति के गठन के बाद 5,457 अवैध अप्रवासियों का पता चला है, जिनमें से ज़्यादातर म्यांमा से हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा, “बिना दस्तावेज वाले अप्रवासियों की अनियंत्रित आमद के कारण नयी बस्तियों और गांवों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है. आदिवासी और वन क्षेत्रों में आरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण हुआ है, और तनाव व अशांति बढी है. ये अवैध अप्रवासी हथियारों से लैस हैं और अफीम/ड्रग्स गिरोह इन्हें पैसा देते हैं.” उन्होंने कहा कि अवैध अप्रवासियों की आमद से शिक्षा, आवास और स्वास्थ्य सेवा समेत सार्वजनिक सेवाओं पर भी दबाव पड़ा है.

उन्होंने कहा, “ऐतिहासिक रूप से, म्यांमा में सैन्य तख्तापलट ने भारतीय क्षेत्र में, विशेष रूप से मणिपुर में, कहीं-कहीं से खुली कुल 398 किलोमीटर की सीमा के जरिये सीमा पार से आवाजाही को बढ़ावा दिया है.” सिंह ने कहा कि म्यांमा और बांग्लादेश से अवैध प्रवासियों की उपस्थिति ने राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती को बढ़ावा दिया है. उन्होंने कहा कि 2017 और 2023 के बीच, 15,715 एकड़ से अधिक में की गई अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमणिपुर में 44 विधायक नयी सरकार बनाने के लिए तैयार: भाजपा नेता का दावा
Next Article कृतज्ञ राष्ट्र सावरकर के साहस और संघर्ष को कभी नहीं भूल सकता: प्रधानमंत्री मोदी
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Blog

एक्सिओम-4 मिशन को 11 जून तक स्थगित किया गया : इसरो

June 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

रोहित ने कहा टी20 विश्व कप में अर्शदीप और हार्दिक होंगे सफलता की कुंजी

January 28, 2026

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने देश में टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.