Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»थरूर ने ‘कट्टरपंथियों’ की आलोचना की, वह केवल आतंकवादी हमलों के प्रतिशोध की बात कर रहे थे
Blog

थरूर ने ‘कट्टरपंथियों’ की आलोचना की, वह केवल आतंकवादी हमलों के प्रतिशोध की बात कर रहे थे

atulpradhanBy atulpradhanMay 29, 2025No Comments7 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
थरूर ने ‘कट्टरपंथियों’ की आलोचना की, वह केवल आतंकवादी हमलों के प्रतिशोध की बात कर रहे थे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पनामा सिटी/नयी दिल्ली. ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेताओं की आलोचना का सामना कर रहे पार्टी नेता शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि जो “कट्टरपंथी” नियंत्रण रेखा के पार भारतीय वीरता की उनकी समझ पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि वह “स्पष्ट रूप से” केवल आतंकी हमलों के जवाब में की गई कार्रवाइयों की बात कर रहे थे, न कि पहले हुए युद्धों की.

थरूर ने यह भी कहा कि आलोचकों और ट्रोल का उनके विचारों और शब्दों को अपनी इच्छानुसार “तोड़-मरोड़ कर” पेश करने के लिये स्वागत है और उनके पास “वास्तव में करने के लिए बेहतर चीजें” हैं. थरूर ने कहा कि उनकी टिप्पणी से पहले हाल के वर्षों में हुए कई हमलों का जिक्र किया गया था, जिनके दौरान भारत की पिछली प्रतिक्रियाएं नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के प्रति सम्मान के कारण संयमित और सीमित थीं.

पांच देशों में भारत का रुख स्पष्ट करने के लिये सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता ने यहां कथित तौर पर कहा कि भारत ने पहली बार आतंकवादी ठिकानों पर ‘र्सिजकल स्ट्राइक’ करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया था. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था. कांग्रेस ने इस टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा और पार्टी सहयोगी उदित राज ने कहा कि उन्हें ”भाजपा का सुपर प्रवक्ता” बना दिया जाना चाहिए.

आलोचना का जवाब देते हुए थरूर ने कहा, “पनामा में एक लंबे और सफल दिन के बाद, मुझे आधी रात को यहां का दौरा संपन्न कर छह घंटे बाद बोगोटा, कोलंबिया के लिए रवाना होना है, इसलिए मेरे पास वास्तव में इसके लिए समय नहीं है. लेकिन फिर भी: ”उन कट्टरपंथियों के लिए जो अतीत में नियंत्रण रेखा के पार भारतीय वीरता के बारे में मेरी कथित अज्ञानता पर चिल्ला रहे हैं- 1. मैं स्पष्ट रूप से केवल आतंकवादी हमलों के प्रतिशोध के बारे में बोल रहा था, न कि पिछले युद्धों के बारे में.” थरूर ने कहा, “मेरी टिप्पणियों में पहले हाल के वर्षों में हुए कई हमलों का उल्लेख किया गया था, जिनके दौरान पिछली भारतीय प्रतिक्रियाएं नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के प्रति हमारे जिम्मेदारीपूर्ण सम्मान के कारण संयमित और सीमित थीं.”

उन्होंने कहा, “लेकिन हमेशा की तरह, आलोचकों और ट्रोल का मेरे विचारों और शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का स्वागत है. मेरे पास करने के लिए वास्तव में बेहतर काम हैं. शुभ रात्रि.” कांग्रेस ने थरूर पर बृहस्पतिवार को भी हमला जारी रखा. राज ने कहा कि सांसद ने जो कहा वह “झूठ है और कांग्रेस को नष्ट करने की साजिश है”.

राज ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, “जो प्रतिनिधिमंडल भेजे गए हैं, वे कांग्रेस का नाम खराब करने की कोशिश कर रहे हैं… शशि थरूर का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व से पहले, हमने कभी पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा या किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार नहीं किया. यह एक बहुत बड़ा झूठ है और कांग्रेस के इतिहास को नष्ट करने की एक बड़ी साजिश है जिसका जवाब दिया जाना जरूरी है.” उन्होंने कहा, “उन्हें कांग्रेस पार्टी की आलोचना करने के बजाय अपने कर्तव्य पर ध्यान देना चाहिए…कांग्रेस ने अतीत में आवश्यक कदम उठाए, लेकिन कभी इसका प्रचार नहीं किया और न ही इसे अपने पक्ष में वोट जुटाने के माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया.” राज की टिप्पणी वाली पोस्ट को कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर रिपोस्ट किया.

थरूर पर स्पष्ट रूप से निशाना साधते हुए कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने थरूर की पुस्तक ‘द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर’ का एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उन्होंने 2016 की र्सिजकल स्ट्राइक का कथित रूप से राजनीतिक फायदा उठाने के वास्ते मोदी सरकार की आलोचना की थी. खेड़ा ने कहा, “मैं डॉ. शशि थरूर से सहमत हूं जिन्होंने 2018 में अपनी पुस्तक – ‘द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर’ में र्सिजकल स्ट्राइक के बारे में लिखा था.” थरूर ने अपनी किताब में लिखा था, “पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर 2016 में की गई र्सिजकल स्ट्राइक और म्यांमा में विद्रोहियों की तलाश में की गई सैन्य छापेमारी का पार्टी चुनाव के हथियार के रूप में बेशर्मी से दोहन – ऐसा कुछ जो कांग्रेस ने पहले भी कई ऐसे हमलों को अधिकृत करने के बावजूद कभी नहीं किया था – इस सिद्धांत को विशेष रूप से शर्मनाक तरीके से कमजोर करने का संकेत है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों में विवेक और दलगत भावना से ऊपर उठने, दोनों की आवश्यकता होती है.”

र्सिजकल स्ट्राइक पर थरूर की टिप्पणी को लेकर राज ने बुधवार को’एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ”प्रिय शशि थरूर, अफसोस! मैं प्रधानमंत्री मोदी से कह सकता हूं कि वह आपको भाजपा का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर दें, यहां तक ??कि भारत लौटने से पहले आपको विदेश मंत्री भी घोषित कर दें. आप यह कहकर कांग्रेस के ्स्विवणम इतिहास को बदनाम कैसे कर सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी से पहले भारत ने कभी भी नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पार नहीं की.”

उन्होंने कहा, “1965 में भारतीय सेना ने कई स्थानों पर पाकिस्तान में प्रवेश किया, जिसने लाहौर सेक्टर में पाकिस्तानियों को पूरी तरह से चौंका दिया था. 1971 में भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान कई ‘र्सिजकल स्ट्राइक’ की गईं, लेकिन इसको राजनीतिक रूप से भुनाने के लिए ढोल नहीं पीटा गया.” उदित राज ने कहा, ”जिस पार्टी ने आपको इतना कुछ दिया, उसके प्रति आप इतने बेईमान कैसे हो सकते हैं?” एक्स पर राज की पोस्ट को कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश और पार्टी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने भी रीपोस्ट किया.

थरूर पर कटाक्ष करते हुए खेड़ा ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें 4 सिख रेजिमेंट के अधिकारी लाहौर जिले के बुर्की में एक कब्जे वाले पाकिस्तानी पुलिस थाने के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं. खेड़ा ने कहा था, “यह तस्वीर बुर्की की लड़ाई (जिसे लाहौर की लड़ाई, 1965 के नाम से भी जाना जाता है) से ली गई है, जो 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान एक महत्वपूर्ण लड़ाई थी, जो भारतीय थल सेना इकाइयों और पाकिस्तानी बख्तरबंद बलों के बीच लड़ी गई थी.”

खेड़ा ने पोस्ट किया, “बुर्की लाहौर के दक्षिण-पूर्व में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित एक गांव है, जो लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 11 किमी दूर है, जो बम्बावली-रावि-बेदियन (बीआरबी) नहर पर एक पुल द्वारा शहर से जुड़ा हुआ है. शशि थरूर.” एक अन्य पोस्ट में खेड़ा ने एक मीडिया रिपोर्ट जारी की थी जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हवाले से कहा गया था कि भारत ने संप्रग शासन के दौरान कई र्सिजकल स्ट्राइक किए थे.

मतभेद गहराने के बीच कांग्रेस ने थरूर को परिवार का हिस्सा बताया, सांसद ने आलोचकों पर निशाना साधा

कांग्रेस और शशि थरूर के बीच मतभेद बढ़ने के बीच बृहस्पतिवार को मुख्य विपक्षी दल ने कहा कि थरूर उसके परिवार हिस्सा हैं, लेकिन उन्होंने यह बयान देकर गलती की है कि पहली बार 2016 में ‘र्सिजकल स्ट्राइक’ की गई थी. मामले को संभालने की कोशिश करते हुए कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी के नेताओं के बीच कोई मनमुटाव नहीं है.

सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ”शशि थरूर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं और कांग्रेस परिवार का हिस्सा हैं. हालांकि, उन्होंने ‘र्सिजकल स्ट्राइक’ के बारे में जो कहा, वह तथ्यात्मक रूप से गलत था.” कुछ कांग्रेसी नेताओं और थरूर के बीच वाकयुद्ध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ”कांग्रेस पार्टी ने केवल यह बताकर रिकॉर्ड को सही किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के दौरान हमारे सशस्त्र बलों और तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पाकिस्तान पर और आतंकवादियों के ठिकानों पर र्सिजकल स्ट्राइक को नियमित रूप से अंजाम दिया गया था.”

कांग्रेस नेता ने कहा कि संप्रग सरकार के दौरान र्सिजकल स्ट्राइक की घटनाओं का अतीत में पार्टी के संचार विभाग और खुद थरूर ने अपनी 2018 की पुस्तक “द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर” में विस्तार से वर्णन किया है. सुरजेवाला ने कहा, ”यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भी अतीत में इन र्सिजकल स्ट्राइक के बारे में बात की थी. जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने मामले को स्पष्ट कर दिया है. इसमें कोई कटुता या संदेह नहीं होना चाहिए.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअविनाश साबले ने एशियाई एथलेटिक्स में 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक जीता
Next Article मोहपाश में फंसा कनिष्ठ अभियंता पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को खुफिया सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.