Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय विजय है, लगता है ईश्वर भी हमारे साथ था: वायुसेना प्रमुख
Blog

ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय विजय है, लगता है ईश्वर भी हमारे साथ था: वायुसेना प्रमुख

atulpradhanBy atulpradhanMay 30, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय विजय है, लगता है ईश्वर भी हमारे साथ था: वायुसेना प्रमुख
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने बृहस्पतिवार को ऑपरेशन सिंदूर को राष्ट्रीय विजय बताते हुए कहा कि सभी भारतीय बलों ने मिलकर बेहद पेशेवर तरीके से इसे अंजाम दिया. उन्होंने यहां सीआईआई बिजनेस समिट में अपने संबोधन में यह भी कहा, “हम सत्य के मार्ग पर चल रहे थे. मुझे लगता है कि ईश्वर भी इसमें हमारे साथ था.” वायुसेना प्रमुख ने कहा, “हमने जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया, वह राष्ट्रीय विजय है. मैं हर भारतीय को धन्यवाद देता हूं. मुझे यकीन है कि हर भारतीय इस जीत की ओर देख रहा था.”

उन्होंने कहा, “जैसा कई बार कहा जा चुका है कि यह एक ऐसा ऑपरेशन था जिसे सभी लोगों ने बहुत ही पेशेवर तरीके से अंजाम दिया, सभी एजेंसियां, सभी बल, हम सब एक साथ आए… और जब सत्य आपके साथ होता है, तो सब कुछ अपने आप हो जाता है.” पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था. इस ऑपरेशन के तहत ही, पाकिस्तानी हमलों के बाद सारी जवाबी कार्रवाई की गई थी.

वायुसेना प्रमुख ने रक्षा अधिग्रहण परियोजनाओं में देरी पर चिंता जताई
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने बृहस्पतिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ”राष्ट्रीय विजय” करार दिया. साथ ही उन्होंने विभिन्न रक्षा अधिग्रहण परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अत्यधिक देरी पर गंभीर चिंता जताई और इस मुद्दे को सुलझाने की वकालत की. भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले सैन्य संघर्ष के बाद अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में एयर चीफ मार्शल ने कहा कि ”एक भी परियोजना” समय पर पूरी नहीं हुई है.

उन्होंने हालांकि, सीआईआई बिजनेस समिट में अपनी टिप्पणी में परियोजनाओं का विशिष्ट विवरण नहीं दिया या उस अवधि का संदर्भ नहीं दिया कि परियोजनाओं में कब से हुई देरी भारतीय वायुसेना को प्रभावित कर रही है. वायुसेना प्रमुख ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारतीय सशस्त्र बलों को ”स्पष्ट तौर पर अहसास” करा दिया है कि ”हम किस ओर जा रहे हैं और हमें भविष्य में क्या चाहिए”. एयर चीफ मार्शल सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को राष्ट्रीय विजय करार देते हुए कहा कि सभी भारतीय बलों ने मिलकर बेहद पेशेवर तरीके से इसे अंजाम दिया.

उन्होंने कहा, “हम सत्य के मार्ग पर चल रहे थे. मुझे लगता है कि ईश्वर भी इसमें हमारे साथ था.” वायुसेना प्रमुख ने कहा, ”हमने जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया, वह राष्ट्रीय विजय है. मैं हर भारतीय को धन्यवाद देता हूं. मुझे यकीन है कि हर भारतीय इस जीत की ओर देख रहा था.” उन्होंने कहा, ”जैसा कई बार कहा जा चुका है कि यह एक ऐसा ऑपरेशन था जिसे सभी लोगों ने बहुत ही पेशेवर तरीके से अंजाम दिया, सभी एजेंसियां, सभी बल, हम सब एक साथ आए… और जब सत्य आपके साथ होता है, तो सब कुछ अपने आप हो जाता है.” वायुसेना प्रमुख ने अपने संबोधन में रक्षा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में देरी पर दुख जताया. तेजस हल्के लड़ाकू विमान की आपूर्ति में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा की गई भारी देरी से वायुसेना परेशान है.

उन्होंने कहा, ”समयसीमा एक बड़ा मुद्दा है; यहीं पर ‘वचन’ (प्रतिबद्धता) वाला हिस्सा आता है. एक बार समयसीमा तय हो जाने के बाद.. मुझे लगता है कि एक भी परियोजना समय पर पूरी नहीं हुई है.” उन्होंने कहा, ”इसलिए, यह ऐसी चीज है जिसपर हमें गौर करना होगा, हम ऐसा वादा क्यों करें जो पूरा नहीं हो सकता.” एयर चीफ मार्शल ने कहा, ”करार पर हस्ताक्षर करते समय, कभी-कभी, हमें यकीन होता है कि यह पूरा नहीं होने वाला है. लेकिन, हम सिर्फ अनुबंध पर हस्ताक्षर करते हैं और देखते हैं कि उसके बाद क्या किया जा सकता है.. जाहिर है कि तब प्रक्रिया खराब हो जाती है.” ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एयर चीफ मार्शल ने कहा कि ”यह युद्ध पूरे देश के दृष्टिकोण से जीता गया था”, और रक्षा बलों को सशक्त बनाने के बारे में बात करते समय भी यही दृष्टिकोण जारी रखने की जरूरत है. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने भी समिट को संबोधित किया.

वायुसेना प्रमुख ने कहा, ”जैसा कि नौसेना प्रमुख ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा युद्ध का चरित्र बदल रहा है, तो हर दिन हम नई तकनीकें देख रहे हैं, युद्ध में बड़ी संख्या में तकनीकें आ रही हैं.” वायुसेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा भारत के महत्वाकांक्षी पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान- एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए), को डिजाइन करने और उत्पादन करने के लिए “निष्पादन मॉडल” को हाल ही में दी गई मंजूरी के बारे में भी बात की.

वायुसेना प्रमुख ने कहा, ”….और, मुझे लगता है कि निजी उद्योग में भी देश को इसी तरह का भरोसा है. और, मुझे यकीन है कि यह भविष्य में आने वाली बड़ी चीजों के लिए हमारा मार्ग प्रशस्त करेगा.” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया की मौजूदा स्थिति ने “हमें यह एहसास कराया है कि आत्मनिर्भरता ही एकमात्र समाधान है”.

वायुसेना प्रमुख ने जोर देकर कहा, ”लेकिन, हमें भविष्य के लिए अभी से तैयार रहना होगा.” वायुसेना प्रमुख ने सशस्त्र बलों और उद्योग के बीच विश्वास बढ़ाने की वकालत की. पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था. इस ऑपरेशन के तहत ही, पाकिस्तान के हमलों के बाद सारी जवाबी कार्रवाई की गई थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleवेस्ट बैंक में और यहूदी बस्तियां बसाएंगे: इजराइल
Next Article जब जब बिहार ने प्रगति की है, भारत दुनिया में शिखर पर पहुंचा है: प्रधानमंत्री मोदी
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.