Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने देश में टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

January 28, 2026

खेलों में देश की तैयारियों का परिणाम है 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलना: मुर्मू

January 28, 2026

भारत-ईयू ने एफटीए वार्ता पूरी की, परिधान, रसायनों के लिए शून्य शुल्क; कार, वाइन के लिए रियायती पहुंच

January 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»प्रधानमंत्री मोदी ने सिन्दूर को वीरता का प्रतीक बताया, चेतावनी दी कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा
Blog

प्रधानमंत्री मोदी ने सिन्दूर को वीरता का प्रतीक बताया, चेतावनी दी कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा

atulpradhanBy atulpradhanMay 31, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
प्रधानमंत्री मोदी ने सिन्दूर को वीरता का प्रतीक बताया, चेतावनी दी कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया के बाद ‘सिन्दूर’ वीरता का प्रतीक बन गया है और पाकिस्तान को चेतावनी दी कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा।

उन्होंने ‘आॅपरेशन ंिसदूर’ को देश के इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे सफल आतंकवाद विरोधी अभियान भी बताया। लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में मोदी ने कहा, ‘‘ंिसदूर अब देश में वीरता का प्रतीक बन गया है… अगर तुम गोली चलाओगे तो मानकर चलो कि गोली का जवाब गोले से दिया जायेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत संस्कृति और परंपराओं का देश है और सिन्दूर हमारी परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक है। राम भक्ति में लीन हनुमान जी भी सिन्दूर लगाते हैं। हम शक्ति पूजा में ंिसदूर चढ़ाते हैं। यह ंिसदूर वीरता का प्रतीक बन गया है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आपरेशन सिन्दूर ने डंके की चोट पर कह दिया कि आतंकवादियों के जरिए छद्म युद्ध नहीं चलेगा, अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा उसको भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’’ इस महीने की शुरूआत में, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 नागरिकों के हत्या किए जाने की घटना के दो सप्ताह बाद ‘आॅपरेशन ंिसदूर’ के तहत सैन्य हमले किए गए सिन्दूर ंिहदू महिलाओं की वैवाहिक स्थिति का प्रतीक है और 22 अप्रैल को पहलगाम नरसंहार के बाद आॅपरेशन के नाम के रूप में इसका इस्तेमाल जोरदार तरीके से हुआ। पहलगाम के हमले में, आतंकवादियों ने पुरुषों को निशाना बनाया और उनका धर्म पूछने के बाद उन्हें मार डाला।

मोदी ने कहा, ‘‘पहलगाम में आतंकवादियों ने न केवल भारतीयों का खून बहाया बल्कि हमारी संस्कृति पर भी हमला किया। उन्होंने हमारे समाज को बांटने की कोशिश की और सबसे बड़ी बात यह है कि आतंकवादियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए मौत की घंटी बन गई है। आॅपरेशन ंिसदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे सफल आॅपरेशन है। जब पाकिस्तानी सेना कल्पना भी नहीं कर सकती थी, हमारी सेना ने आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बार 75 महिलाएं संसद सदस्य बनी हैं। हमारा प्रयास इस संख्या को बढ़ाने का है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पीछे यही भावना है। संसद और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण अब हासिल हुआ है, जो लंबे समय से लंबित था।’महिला आरक्षण विधेयक एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कानून है जिसका उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में कुल सीट में से एक तिहाई सीट आरक्षित करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि भाजपा सरकार हर स्तर पर और हर क्षेत्र में हमारी बहनों और बेटियों को सशक्त बना रही है।’’ प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आज दुनिया राष्ट्रीय रक्षा में भारत की बेटियों की क्षमता देख रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए भी सरकार ने पिछले दशक में कई कदम उठाए। स्कूल से लेकर युद्ध के मैदान तक, आज देश को अपनी बेटियों की बहादुरी पर अभूतपूर्व विश्वास है।’’ ‘नाविका सागर परिक्रमा-द्वितीय’ के सफल समापन के बाद स्वदेश लौटीं भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और उनकी साथी लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नौसेना की दो बहादुर बेटियों ने लगभग 250 दिनों की समुद्री यात्रा पूरी की है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने मोटर से नहीं बल्कि हवा से चलने वाली नौका में हजारों किलोमीटर की यात्रा करके पृथ्वी की परिक्रमा की। कल्पना कीजिए कि 250 दिनों तक समुद्र में रहना कैसा होगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारत की विरासत की संरक्षक थीं और उन्होंने देश के मंदिरों और तीर्थ स्थलों की रक्षा की जब उन पर हमला हो रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार ‘नागरिक देवो भव’ के मंत्र पर काम कर रही है जो अहिल्याबाई होलकर का दर्शन था।’’ अठारहवीं सदी के मालवा में होलकर राजवंश की रानी होलकर को उनके असाधारण शासन, सामाजिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता और संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति योगदान के लिए याद किया जाता है।
इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी 300वीं जयंती के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और 300 रुपये का सिक्का जारी किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइस्पात आयात पर शुल्क दोगुना कर 50 प्रतिशत करेंगे: ट्रंप
Next Article सचिन यादव को रजत, अनिमेष कुजूर और विथ्या रामराज ने कांस्य पदक जीते
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Blog

एक्सिओम-4 मिशन को 11 जून तक स्थगित किया गया : इसरो

June 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने देश में टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

January 28, 2026

खेलों में देश की तैयारियों का परिणाम है 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलना: मुर्मू

January 28, 2026

भारत-ईयू ने एफटीए वार्ता पूरी की, परिधान, रसायनों के लिए शून्य शुल्क; कार, वाइन के लिए रियायती पहुंच

January 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.