Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»कोलंबिया ने पाकिस्तान के प्रति संवेदना व्यक्त करने वाला बयान वापस लिया: थरूर
Blog

कोलंबिया ने पाकिस्तान के प्रति संवेदना व्यक्त करने वाला बयान वापस लिया: थरूर

atulpradhanBy atulpradhanMay 31, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कोलंबिया ने पाकिस्तान के प्रति संवेदना व्यक्त करने वाला बयान वापस लिया: थरूर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बोगोटा: कोलंबिया ने पहलगाम हमले के जवाब में भारत के सैन्य हमलों के बाद हुए जान-माल के नुकसान को लेकर पाकिस्तान के प्रति संवेदना व्यक्त करने वाला अपना बयान वापस ले लिया है। भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को लगातार समर्थन दिए जाने की बात कोलंबिया के सामने रखी जिसके बाद कोलंबिया ने पहले दिया गया अपना बयान वापस ले लिया।

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता एवं सांसद शशि थरूर ने कोलंबिया की उप विदेश मंत्री रोजा योलांडा विलाविसेंशियो से मुलाकात के बाद बोगोटा द्वारा विवादास्पद बयान वापस लिए जाने की पुष्टि की।
भारतीय सांसदों के सात सर्वदलीय प्रतिनिधमंडल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई के प्रति भारत के रुख से अवगत कराने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा कर रहे हैं।

थरूर सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों को पाकिस्तान के समर्थन से और आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के भारत के दृष्टिकोण से अवगत कराने के लिए कोलंबिया की यात्रा पर गए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।थरूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज की शुरूआत कोलंबिया की विदेश उप मंत्री रोजा योलांडा विलाविसेंशियो और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के मामलों से जुड़े उनके वरिष्ठ सहयोगियों के साथ एक शानदार बैठक से हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हाल की घटनाओं पर भारत के दृष्टिकोण से उन्हें अवगत कराया और कोलंबिया द्वारा आठ मई को पाकिस्तान के प्रति ‘हार्दिक संवेदना’ व्यक्त किए जाने संबंधी बयान पर निराशा व्यक्त की।’’ कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘मंत्री ने मुझे आश्वासन दिया कि बयान वापस ले लिया गया है और उन्होंने हमारे रुख को उचित तरीके से समझा है तथा उसका पुरजोर समर्थन किया गया है।’’

थरूर ने भारत की सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान में हुई जान-माल की हानि को लेकर कोलंबिया द्वारा संवेदना जताए जाने पर बृहस्पतिवार को गहरी निराशा व्यक्त की थी। हालांकि, ‘आॅपरेशन ंिसदूर’ के बाद कोलंबिया के रुख और उसके द्वारा बयान वापस लिए जाने को लेकर नयी दिल्ली की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बोगोटा में, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ‘सेकंड कमीशन आॅफ द चैंबर आॅफ रिप्रेजेंटेटिव्स (विदेशी मामलों पर भारत की संसदीय समिति के समकक्ष) के अध्यक्ष एलेजांद्रो टोरो और ‘चैंबर आॅफ रिप्रेजेंटेटिव्स’ के अध्यक्ष (लोकसभा अध्यक्ष के समकक्ष) जैमी राउल सलामांका से भी मुलाकात की।

थरूर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने हमारे रुख को पूरी तरह से समझा और अपने क्षेत्र तथा अपनी संप्रभुता की रक्षा करने के भारत के अधिकार के लिए मजबूत समर्थन व्यक्त किया।’’ प्रतिनिधिमंडल ने ‘कोलंबिया काउंसिल फॉर इंटरनेशनल रिलेशंस’ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक की।

थरूर के नेृतृत्व वाला नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को कोलंबिया पहुंचने से पहले गुयाना और पनामा की यात्रा कर चुका है। प्रतिनिधिमंडल में तेजस्वी सूर्या (भारतीय जनता पार्टी) भुवनेश्वर कलिता (भाजपा), मिंिलद देवरा (शिवसेना), शांभवी (लोक जनशक्ति पार्टी), जी एम हरीश बालयोगी (तेलुगु देशम पार्टी) और अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत ंिसह संधू शामिल हैं।

कोलंबिया से प्रतिनिधिमंडल ब्राजील जाएगा। यह पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में अमेरिका जाएगा।
पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान में नौ आतंकवादी ढांचों पर सटीक हमले किए थे जिसके बाद पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया।

भारतीय पक्ष ने हवाई अड्डों, वायु रक्षा प्रणालियों, कमान एवं नियंत्रण केंद्रों और रडार स्थलों सहित कई प्रमुख पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचाकर पाकिस्तानी हमलों का कड़ा जवाब दिया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 10 मई को घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान के बीच भूमि, वायु और समुद्र में सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाइयों को रोकने को लेकर सहमति बन गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश गौरवान्वित व सुरक्षित महसूस करता है: नड्डा
Next Article आर्थिक प्रगति के बगैर ‘विकसित भारत’ की बातें हवा-हवाई: प्रियंका
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.