Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»रीमेक करना मुझे पसंद है और पूरी जिंदगी करता रहूंगा: आमिर खान
Blog

रीमेक करना मुझे पसंद है और पूरी जिंदगी करता रहूंगा: आमिर खान

atulpradhanBy atulpradhanJune 5, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रीमेक करना मुझे पसंद है और पूरी जिंदगी करता रहूंगा: आमिर खान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. आमिर खान का कहना है कि उन्हें फिल्मों का रीमेक बनाना पसंद है और वह पूरी जिंदगी ऐसा करते रहेंगे. आमिर खान की पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’, ‘फॉरेस्ट गंप’ नाम की फिल्म का आधिकारिक रीमेक थी जबकि उनकी अगली फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ को स्पैनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ का रीमेक होने के लिए आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है. आमिर ने कहा कि उन्होंने 10 से ज्यादा रीमेक में काम किया है और ‘लाल सिंह चड्ढा’ को छोड़कर सभी सुपरहिट रही हैं.

आमिर ने ‘पीटीआई-भाषा’ द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, “जैसे, ‘गजनी’ या अगर मेरे करियर की शुरुआत से बात करें तो ‘कयामत से कयामत तक’, जो ‘रोमियो और जूलियट’ की रीमेक थी. इसलिए, मुझे आज तक रीमेक बनाने में कोई परेशानी नहीं आई है क्योंकि मेरे लिए, यह एक मेरी पसंद है.” उन्होंने कहा, “मैं रीमेक में विश्वास करता हूं और मैं इसे अपने पूरे जीवन में करता रहूंगा. जब भी मुझे कोई अच्छा रीमेक मिलेगा, मैं इसे करूंगा. मुझे इसे क्यों नहीं करना चाहिए? अगर आप इसे नहीं देखना चाहते हैं, तो इसे न देखें. यह आपकी पसंद है. इसे करना मेरी पसंद है, इसे देखना आपकी पसंद है.” आमिर ने महान नाटककार शेक्सपियर के बारे में सवाल किया कि आज भी उनका इतना सम्मान क्यों किया जाता है, जिनके काम को सिनेमा, थिएटर और अन्य कला रूपों में बेहिसाब रूपों में रूपांतरित किया गया है.

उन्होंने कहा, “वह (शेक्सपियर) जा चुके हैं, अपना नाटक खुद लिखिये. आप फिर से ‘हेमलेट’ क्यों कर रहे हो? रीमेक के बारे में चर्चा, मुझे नहीं पता कि यह कहां से आई… अब अचानक, कुछ ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है.” अभिमेता और फिल्म निर्माता खान ने कहा, “हमारी कुछ रीमेक सबसे बड़ी हिट रही हैं. अगर ‘कट’ और ‘पेस्ट’ करना इतना आसान है, तो आप इसे भी कर सकते हैं लेकिन यह बस ‘कट’ और ‘पेस्ट’ ही रहेगा. ये इतना आसान नहीं है, आपको इसमें अपनी जान लगानी होती है.” आमिर ने कहा कि वह रीमेक बनाने वाले अकेले व्यक्ति नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि सलीम खान और जावेद अख्तर की दिग्गज लेखक जोड़ी सहित हिंदी सिनेमा में कई लोगों ने अपने करियर में कहानियों को रूपांतरित किया है. आमिर ने कहा, “मैंने यह खूबसूरत फिल्म देखी है, जो स्पैनिश भाषा में बनी है. क्या आप स्पैनिश फिल्म देखने जा रहे हैं? मुझे नहीं लगता कि आपने भारत में कभी स्पैनिश फिल्म देखी होगी, आपने एक या दो देखी होंगी. लेकिन कुल मिलाकर हम नहीं देखते हैं. ” आर.एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर ने गुलशन की भूमिका निभाई है, जो एक प्रमुख बास्केटबॉल टीम का सहायक कोच है.

नौकरी से निकाले जाने के बाद, उसे या तो जेल जाने या विशेष रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों की बास्केटबॉल टीम के कोच के रूप में 90 दिनों की सामुदायिक सेवा करने का आदेश दिया जाता है. सिनेमाघरों में 20 जून को रिलीज होने वाली यह फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के तीन साल बाद आई है. अगस्त 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरूस छुप कर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें वे कैसे काम करते हैं
Next Article राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा गौरवशाली और ऐतिहासिक अवसर : प्रधानमंत्री मोदी
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.