Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»भगदड़ की घटना से बेंगलुरु की छवि खराब हुई, भाजपा राजनीति कर रही: डी के शिवकुमार
Blog

भगदड़ की घटना से बेंगलुरु की छवि खराब हुई, भाजपा राजनीति कर रही: डी के शिवकुमार

atulpradhanBy atulpradhanJune 5, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भगदड़ की घटना से बेंगलुरु की छवि खराब हुई, भाजपा राजनीति कर रही: डी के शिवकुमार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बेंगलुरु. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ के कारण लोगों की मौत होने की घटना के कारण भावुक हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस घटना से बेंगलुरु की छवि खराब हुई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के जश्न में भाग लेने के लिए बुधवार को यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बड़ी संख्या में क्रिकेटप्रेमियों के जुटने के बाद मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई. विपक्ष का आरोप है कि पुलिस ने इस जश्न के आयोजन की अनुमति नहीं दी थी.

शिवकुमार ने विपक्ष के इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”मैं इनमें से किसी भी भाजपा नेता पर प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता. मैं केवल कर्नाटक और देश के लोगों के प्रति जवाबदेह हूं. सभी भाजपा नेता बेतुके हैं…वे इन घटिया चीजों के ‘मास्टरमाइंड’ भी हैं.” उन्होंने विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल -सेक्युलर (जेडीएस) पर शवों पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने घटना की पूरी जिम्मेदारी ली है.

उनहोंने पत्रकारों से कहा, ”हम बहुत दुखी हैं. पीड़ित हमारे अपने परिवार के लोग हैं. कर्नाटक की छवि, बेंगलुरु की छवि (खराब हुई है)…हां हम इसकी (जिम्मेदारी) लेते हैं. हम दूसरों को दोष नहीं दे रहे हैं, हालांकि यह बहुत अप्रत्याशित रूप से हुआ. किसी ने इतनी भीड़ आने का अनुमान नहीं लगाया था. (आरसीबी की जीत के इंतजार के) 18 साल के बाद, मुझे नहीं पता कि युवाओं में क्या उबल रहा था और वे सभी आ गए. यह चर्चा का विषय है… कुछ चीजें हुई हैं.” उन्होंने कहा, ”मेरे मुख्यमंत्री भी सदमे में हैं, मेरे गृह मंत्री भी सदमे में हैं और पूरा राज्य सदमे में है. राज्य इस घटना पर शोक मना रहा है.” अपनी बात रखते समय वह भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि इस घटना में मारे गए सभी लोग परिवार के सदस्य हैं और सरकार ने कभी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी भीड़ उमड़ेगी.

उन्होंने कहा, ”हमने कभी इतनी भीड़ उमड़ने का अनुमान नहीं लगाया था. कर्नाटक की छवि, बेंगलुरु की छवि खराब हुई है…परिवारों के सदस्यों की मौत हुई है.” उन्होंने एक महिला द्वारा अपने बेटे के शव का पोस्टमार्टम न कराने के अनुरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”भगदड़ में मारे गए एक बच्चे की मां ने कहा कि कृपया पोस्टमार्टम न करें, शव मुझे दे दें. हम यह कैसे कर सकते हैं? हमें कानूनी रास्ता अपनाना होगा…क्योंकि कल कुछ हो सकता है और (सवाल उठेंगे) कि क्या यह उचित तरीके से किया गया था? क्या यह एक दुर्घटना थी, क्या वह भगदड़ में मारा गया या उसे चाकू मारा, इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य प्राधिकारियों से मिलनी चाहिए. पोस्टमार्टम होने पर ही हमें पता चलेगा.”

घटना के बाद स्टेडियम के अपने दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ”मैंने अभी देखा कि कितने द्वार थे, वहां कई समस्याएं थीं…मुझे लगता है कि जिलाधिकारी निश्चित रूप से इस पर गौर करेंगे. हम इस मामले में बहुत गंभीर हैं.” उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी पार्टी इसे लेकर बहुत चिंतित है. उन्होंने कहा, ”हम इसका समाधान खोजने की कोशिश करेंगे.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleओडिशा: कांस्टेबल ने बहादुरी दिखाते हुए ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंसे व्यक्ति की जान बचाई
Next Article पाकिस्तान से वापस भेजी गई नागपुर की महिला के फोन में ‘स्पाईवेयर’ जैसे ऐप मिले
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.