Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»भारत के साथ सैन्य संघर्ष के दौरान “तनाव कम करने” में भूमिका होने का दावा, पाक नेताओं ने की ट्रंप की तारीफ
International

भारत के साथ सैन्य संघर्ष के दौरान “तनाव कम करने” में भूमिका होने का दावा, पाक नेताओं ने की ट्रंप की तारीफ

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 7, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत के साथ सैन्य संघर्ष के दौरान “तनाव कम करने” में भूमिका होने का दावा, पाक नेताओं ने की ट्रंप की तारीफ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो-जरदारी दोनों ने भारत के साथ हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष के दौरान “तनाव कम करने” में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका होने का दावा करते हुए उनकी प्रशंसा की है.

नेताओं ने अमेरिका के साथ नए सिरे से द्विपक्षीय संबंधों के बारे में भी बात की और उससे दो परमाणु-शस्त्र संपन्न पड़ोसियों, भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापक वार्ता को सुगम बनाने का आग्रह किया. भारत ने इस बात से इनकार किया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष को रोकने के लिए बनी सहमति में कोई भूमिका निभाई थी. पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे. भारत द्विपक्षीय मुद्दों पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की बात लगातार खारिज करता रहा है.

प्रधानमंत्री शरीफ इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो-जरदारी बुधवार को वाशिंगटन में अमेरिका स्थित पाकिस्तानी पत्रकारों से बात कर रहे थे. ‘डॉन’ अखबार ने बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया कि हाल में चार दिनों तक भारत-पाक के बीच हुए सैन्य संघर्ष ने यह उजागर कर दिया है कि “पहलगाम की घटना एक झूठा अभियान थी”. शरीफ ने ट्रंप को संघर्ष विराम कराने में निर्णायक भूमिका निभाने का श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने बिना किसी संदेह के यह दिखा दिया है कि “वह शांति और लाभकारी व्यापारिक सौदों के पक्षधर हैं”.

शरीफ ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप तनाव बढ़ाने के खिलाफ हैं.” उन्होंने दावा किया, “पहलगाम घटना की निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच के हमारे प्रस्ताव पर बदले में आक्रामकता का सामना करना पड़ा.” उन्होंने कहा कि भारत को “ठोस सबूतों के साथ सामने आना चाहिए था और दुनिया को घटना के बारे में आश्वस्त करना चाहिए था.” अमेरिका को स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए शरीफ ने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंध “नए सिरे से दोस्ती में प्रवेश कर रहे हैं और करीबी संपर्क फिर से शुरू हो रहे हैं.”

गत 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया. भारत ने छह-सात मई की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचों पर सटीक हमले किए. दस मई को दोनों पक्षों के सैन्य अभियान महानिदेशकों के बीच वार्ता के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने की सहमति बनी.

‘डॉन’ ने यह भी लिखा कि बुधवार को वाशिंगटन की तीन दिवसीय यात्रा पर आए पूर्व विदेश मंत्री बिलावल पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले महीने पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष विराम को सुगम बनाने में मदद करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ‘श्रेय के हकदार हैं’.

उन्होंने कहा, ”हमें इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि अमेरिकी राष्ट्रपति क्या कह रहे हैं. 10 अलग-अलग मौकों पर उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम को सुगम बनाने का श्रेय लिया है – और यह सही भी है. वह उस श्रेय के हकदार हैं, क्योंकि यह उनके प्रयासों की वजह से ही संभव हो पाया.” पूर्व विदेश मंत्री ने भारत का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने लंबे समय से खुद को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ‘सुरक्षा प्रदाता’ के रूप में पेश किया है – एक अवधारणा जिसका अमेरिकी नीति निर्माताओं ने भी समर्थन किया है. उन्होंने कहा, ”चीन के प्रति संतुलन के रूप में भारत की अवधारणा अब खोखली लगती है. मेरा मानना ??है कि इस दृष्टिकोण का अब पुनर्मूल्यांकन किया जाना चाहिए.” बिलावल ने कहा, ”इस क्षेत्र और बाकी दुनिया को वास्तव में जो सुरक्षा प्रदान कर सकता है, वह है भारत और पाकिस्तान के बीच शांति.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 देशों पर यात्रा प्रतिबंध की घोषणा की
Next Article हज यात्रियों ने अराफात की पहाड़ी पर पहुंचकर अल्लाह से गुनाहों की माफी मांगी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.