Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»कमल हासन के प्रशंसक ‘ठग लाइफ’ देखने के लिए बेंगलुरु से होसुर पहुंचे
Entertainment

कमल हासन के प्रशंसक ‘ठग लाइफ’ देखने के लिए बेंगलुरु से होसुर पहुंचे

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 7, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कमल हासन के प्रशंसक ‘ठग लाइफ’ देखने के लिए बेंगलुरु से होसुर पहुंचे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चेन्नई. कमल हासन अभिनीत ‘ठग लाइफ’ ने बृहस्पतिवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी. हालांकि, इसे कर्नाटक में प्रर्दिशत नहीं किया गया और ऐसे में, फिल्म देखने को बेताब अभिनेता के प्रशंसक बड़ी संख्या में बेंगलुरु से 42 किलोमीटर दूर तमिलनाडु के होसुर पहुंचे.
तमिलनाडु में हासन और सिलांबरासन टीआर की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को पहले दिन बेहद शानदार प्रतिक्रिया मिली. सिनेमाघर परिसर में प्रशंसक पटाखे फोड़ते, केक काटते और पसंदीदा गानों पर थिरकते नजर आए. कुछ प्रशंसक बीयर की बोतलें खोलते और अपने चहेते सितारों के ‘कटआउट’ पर बीयर डालते दिखाई दिए.

‘ठग लाइफ’ की चर्चा सोशल मीडिया पर भी छाई रही. कमल हासन के प्रशंसकों ने फिल्म को शानदार रेटिंग देते हुए इसकी तुलना ‘नायकन’ से की. 1987 में प्रर्दिशत ‘नायकन’ भी एक ‘गैंगस्टर ड्रामा फिल्म’ थी. कमल हासन और मणि रत्नम ‘नायकन’ की रिलीज के लगभग चार दशक बाद ‘ठग लाइफ’ के जरिये एक बार फिर साथ काम किया है.

तमिलनाडु में कई जगहों पर ‘ठग लाइफ’ के सितारों के बड़े-बड़े ‘कटआउट’ लगाए गए थे और उन्हें फूल-माला से सजाया गया था. स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, बेंगलुरु शहर और आसपास के उपनगरों से कई प्रशंसक फिल्म देखने के लिए लगभग 42 किलोमीटर दूर होसुर पहुंचे. कमल हासन की इस टिप्पणी को लेकर हाल ही में विवाद खड़ा हो गया था कि कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है. कर्नाटक के नेताओं और राज्य के फिल्म चैंबर ने मांग की कि अभिनेता अपनी टिप्पणी वापस लें तथा माफी मांगें.

हालांकि, कमल हासन ने माफी मांगने से इनकार कर दिया. उन्होंने ‘ठग लाइफ’ को पांच जून को कर्नाटक में रिलीज न करने का फैसला किया, जब इसे दुनियाभर में प्रर्दिशत किया गया. कमल हासन के प्रशंसकों के अनुसार कर्नाटक में चार दशक से, बड़ी संख्या में अभिनेता के प्रशंसक हैं. एक प्रशंसक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ‘मारो चरित्र’ (1978 में प्रर्दिशत के बालचंदर की सुपरहिट फिल्म, जिसमें कमल हासन और सरिता मुख्य भूमिका में नजर आए थे) को बेंगलुरु के सिनेमाघर में लगातार 693 दिनों तक दिखाया गया था और यह रिकॉर्ड आज तक नहीं टूट सका है.

राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ह्लठग लाइफ का जलवा. कोयंबटूर में कमल हासन के कई प्रशंसक ‘मन्निप्पु केतका मुदियाथु’ (माफी नहीं मांगूंगा) और ‘हम कमल हासन के साथ हैं’ जैसे संदेश लिखी टी-शर्ट पहने दिखाई दिए.ह्व तमिलनाडु सरकार ने बृहस्पतिवार को ‘ठग लाइफ’ की विशेष स्क्रीनिंग की अनुमति दी. एक शो विशेष था, जबकि चार अन्य सामान्य थे.

मदुरै में ‘ठग लाइफ’ देखने वाले मशहूर फिल्म निर्देशक अमीर ने दावा किया कि कमल हासन ने किसी भी भाषा के बारे में कोई गलत टिप्पणी नहीं की या किसी भाषा को कमतर नहीं आंका. अमीर ने कहा कि कमल हासन ने सिर्फ इतना कहा कि ‘कन्नड़’ द्रविड़ भाषा परिवार का हिस्सा है. ‘ठग लाइफ’ में कमल हासन और सिलांबरासन टीआर के अलावा तृषा कृष्णन, अभिरामी और नासर ने अहम किरदार निभाए हैं. फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleहज यात्रियों ने अराफात की पहाड़ी पर पहुंचकर अल्लाह से गुनाहों की माफी मांगी
Next Article कमल हासन ने ‘ठग लाइफ’ के सितारों के साथ मंच साझा किया, भाषा विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.