Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»बेंगलुरू ने पलक पावड़े बिछाकर किया आईपीएल चैम्पियन आरसीबी का स्वागत
Sports

बेंगलुरू ने पलक पावड़े बिछाकर किया आईपीएल चैम्पियन आरसीबी का स्वागत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 7, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बेंगलुरू ने पलक पावड़े बिछाकर किया आईपीएल चैम्पियन आरसीबी का स्वागत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बेंगलुरु. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बुधवार दोपहर जब यहां पहुंची तो हवाई अड्डे के बाहर सड़क पर दोनों तरफ बड़ी संख्या में खड़े प्रशंसकों ने उनका गर्मजोशी से अभिवादन किया. प्रशंसक करिश्माई विराट कोहली के साथ टीम के खिलाड़ियों की एक एक झलक पाने के लिए सड़कों पर कतार में खड़े थे. यही हाल चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भी दिखा जहां प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम का राज्य के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया.

शिवकुमार ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ”विराट कोहली ने पिछले 18 सालों से अपना अनुभव, अपना प्यार और अपना दिल (आरसीबी को) देकर हमारे राज्य को गौरवान्वित किया है. मैं अपने राज्य के सभी युवाओं की तरफ से उनके प्रति प्यार और सम्मान लेकर यहां खड़ा हूं.” उन्होंने कहा, ” कर्नाटक सरकार की ओर से हम इस अभियान में शामिल सभी को बधाई देते हैं. मैं उनकी निरंतर सफलता की कामना करता हूं. 18 साल का संघर्ष कोई छोटी बात नहीं है.” विधान सौध (विधानसभा) में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कार्यालय के रास्ते में सड़क के दोनों ओर खड़े प्रशंसकों ने चैंपियन टीम का उत्साह बढ़ाया.

आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर 18 साल में अपना पहला खिताब जीता था. यह टीम के करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है. कोहली लीग की शुरुआत से केवल इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं. मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद आरसीबी के खिलाड़ी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रशंसकों से मुखातिब होंगे. मुख्यमंत्री द्वारा विशेष अनुमति दिए जाने के बाद विधान सौध से स्टेडियम तक बहुप्रतीक्षित खुली बस परेड भी शाम पांच बजे शुरू होगी.

इससे पहले बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के एक्स पर जारी बयान के अनुसार विधान सौधा से स्टेडियम तक बहुप्रतीक्षित खुली छत वाली बस परेड यातायात संबंधी परेशानियों के कारण नहीं हो सकती है. आरसीबी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ” हम सभी प्रशंसकों से पुलिस और अन्य अधिकारियों द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध करते हैं, ताकि सभी लोग शांतिपूर्वक इसका मजा ले सकें.” चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर का नजारा हालांकि कुछ और ही था. भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच प्रशंसक अंदर घुसने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे.

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए हजारों प्रशंसक विधान सौध के बाहर भी इंतजार करते देखे गए. शहर में बारिश के मौसम ने भी अधिकारियों को ऐसा निर्णय लेने के लिए मजबूर किया होगा. इसके साथ ही आरसीबी की जीत के बाद कल रात भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों और वीडियो में कोहली को ट्रॉफी पकड़े हुए और टीम के बस मार्ग पर खड़े हजारों प्रशंसकों को सुखद आश्चर्य से देखते हुए देखा जा सकता है. प्रशंसक टीम के काफिले की ओर खुशी से हाथ हिला रहे थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय
Next Article अदाणी एयरपोर्ट्स ने वृद्धि के अगले चरण के लिए वैश्विक ऋणदाताओं से 75 करोड़ डॉलर जुटाए
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.