Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा यूएस, भेजा 6500 टन गोला-बारूद; तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

May 1, 2026

Big Breaking : पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, कड़े प्रवर्तन के निर्देश

May 1, 2026

उच्च शिक्षा संचालनालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों को नए दायित्व

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»RCB की IPL जीत के जश्न की योजना बेहतर होनी चाहिये थी : BCCI सचिव
Sports

RCB की IPL जीत के जश्न की योजना बेहतर होनी चाहिये थी : BCCI सचिव

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 7, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
RCB की IPL जीत के जश्न की योजना बेहतर होनी चाहिये थी : BCCI सचिव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. बीसीसीआई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल जीत के जश्न में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के लिये तैयारियों में चूक को दोषी ठहराया जबकि आरसीबी टीम प्रबंधन ने कहा कि क्रिकेटप्रेमियों की भावनाओं के साथ हमदर्दी रखनी चाहिये . आरसीबी के 18 साल के इंतजार के बाद पहले आईपीएल खिताब जीतने से शहर में जश्न का माहौल था जो आज गम में बदल गया . स्टेडियम के बाहर लाखों की तादाद में प्रशंसक जुटे थे जिन पर पुलिस नियंत्रण नहीं सकी .

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई से कहा ,” यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है . यह लोकप्रियता का नकारात्मक पहलू है . लोग अपने क्रिकेटरों के लिये पागल हैं . आयोजकों को इसकी बेहतर योजना बनानी चाहिये थी . मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनायें . मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं .” उन्होंने कहा ,” इस स्तर के जीत के जश्न के आयोजन के लिये पर्याप्त एहतियात बरती जानी चाहिये थे और सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखना था . कहीं न कहीं तो कोई चूक हुई है .” उन्होंने कहा ,” आईपीएल के इतने शानदार अंत के बाद यह रंग में भंग हो गया . पहले भी आईपीएल जीत के जश्न हुए हैं जैसे पिछले साल केकेआर के जीतने पर कोलकाता में हुआ था लेकिन वहां कुछ नहीं हुआ .” उन्होंने पिछले साल भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद मुंबई में हुए जश्न का उदाहरण दिया .

उन्होंने कहा ,” जब हमने टी20 विश्व कप जीता तो मुंबई में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ . पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर उसे सुचारू रूप से कराया . उम्मीद है कि कुछ और अप्रिय नहीं हो .” सैकिया ने कहा ,” कल अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के दौरान भी स्टेडियम में 120000 दर्शक थे लेकिन बीसीसीआई की टीम ने स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित की थी .” वहीं आरसीबी प्रवक्ता ने कहा कि लोगों को क्रिकेटप्रेमियों की भावनायें समझनी चाहिये लेकिन कुप्रबंधन पर एक शब्द भी नहीं कहा .

उन्होंने कहा ,” जो हमारे हाथ में है, हम उस पर नियंत्रण की कोशिश कर रहे हैं . सरकार हर स्तर पर सहयोग कर रही है लेकिन यह लोगों की भावनायें थीं . जीत के जश्न में एक दूसरे का ध्यान रखने के संदेशों के बावजूद ऐसे हालात बन गए .” प्रवक्ता ने एक बयान में कहा ,” हमें लोगों की भावनाओं को समझना होगा . उन्होंने संयम के साथ इस जीत के लिये 18 साल इंतजार किया है . हमें इस कमजोरी और भावनाओं के लिये उनके साथ हमदर्दी रखनी चाहिये .” वहीं आईपीएल चेयरमैन अरूण धूमल ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस त्रासदी के बारे में पता चला , उन्होंने आयोजकों से कार्यक्रम बंद करने के लिये कहा.

उन्होंने पीटीआई से कहा ,” जिस भी जांच की जरूरत होगी, वह की जायेगी . यह बीसीसीआई का आयोजन नहीं था . यह दुखद और त्रासद है . जश्न यूं त्रासदी में बदल गया . अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हमारी संवेदनायें . धूमल ने कहा ,” मुझे नहीं पता कि यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था या नहीं . प्रशंसकों को बुलाया गया था या वे खुद आये थे . जब मैं आरसीबी अधिकारियों से बात कर रहा था तो स्टेडियम के भीतर इतना शोर था . उन्हें शायद पता नहीं था कि बाहर क्या हो रहा है . जब मैने उन्हें बताया तो उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि कार्यक्रम तुरंत बंद कराया जायेगा .” उन्होंने कहा ,” हमने आईपीएल के दौरान धर्मशाला में एक मैच रद्द कराया तो यह सुनिश्चित किया था कि सब सुरक्षित ढंग से बाहर निकल जाये . वहां एक भी व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ था .”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष का इस्तीफा; बंगलूरू भगदड़ मामले की नैतिक जिम्मेदारी ली
Next Article किसानों को बिजली उपलब्ध कराने में प्रमुख स्रोत हो सकते हैं सौर पैनल : चौहान
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026
Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा यूएस, भेजा 6500 टन गोला-बारूद; तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

May 1, 2026

Big Breaking : पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, कड़े प्रवर्तन के निर्देश

May 1, 2026

उच्च शिक्षा संचालनालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों को नए दायित्व

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.