Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»प्रधानमंत्री 20 जून को ओडिशा में भाजपा सरकार की पहली वर्षगांठ पर आयोजित भव्य समारोह में भाग लेंगे
Country

प्रधानमंत्री 20 जून को ओडिशा में भाजपा सरकार की पहली वर्षगांठ पर आयोजित भव्य समारोह में भाग लेंगे

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
प्रधानमंत्री 20 जून को ओडिशा में भाजपा सरकार की पहली वर्षगांठ पर आयोजित भव्य समारोह में भाग लेंगे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को ओडिशा पहुंचेंगे और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में हिस्सा लेंगे। यहां एक वरिष्ठ मंत्री ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि 12 जून को राज्य में भाजपा सरकार के एक साल पूरे हो रहे हैं लेकिन मुख्य समारोह 20 जून को होगा क्योंकि प्रधानमंत्री उस दिन राज्य का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ओडिशा में मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों में कई बदलाव किए गए हैं।

सरकार का गठन 12 जून, 2024 को हुआ था और इस वर्ष 12 जून को सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। हालांकि, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए मुख्य समारोह 20 जून को होगा।’’ ओडिशा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक पुजारी ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य लोगों से 12 जून को होने वाले समारोह में शामिल होने का आग्रह किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि प्रधानमंत्री उस दिन पहले से ही व्यस्त हैं, इसलिए वह 20 जून को आएंगे और उसी के अनुसार कार्यक्रम में बदलाव किए जा रहे हैं।’’ पुजारी ने कहा कि कार्यक्रम के बारे में अंतिम ब्योरा जल्द जारी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हाल में नयी दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य को 12 जून को होने वाले वर्षगांठ समारोह के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया था।

वर्षगांठ समारोह के तहत ओडिशा के सभी मंत्रियों को माझी सरकार के कार्यकाल के पहले साल के दौरान के रिपोर्ट कार्ड को लोगों तक पहुंचाने के लिए जिलों का दौरा करने का काम सौंपा गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleएनआईए ने छत्तीसगढ़ में सैन्यकर्मी की हत्या के मामले में एक माओवादी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
Next Article बिहार में तेजस्वी यादव के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन सुरक्षाकर्मी घायल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.