Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»अमेरिका से व्यापार वार्ता में किसानों के हितों की रक्षा करेगा भारत: कृषि मंत्री चौहान
Country

अमेरिका से व्यापार वार्ता में किसानों के हितों की रक्षा करेगा भारत: कृषि मंत्री चौहान

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अमेरिका से व्यापार वार्ता में किसानों के हितों की रक्षा करेगा भारत: कृषि मंत्री चौहान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत, अमेरिका के साथ कृषि बाजार पहुंच को लेकर चल रही व्यापार वार्ता में संभावित लाभ और हानि का आकलन करते हुए अपने किसानों के हितों की रक्षा को प्राथमिकता देगा. चौहान ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा, “हमारी प्राथमिकता अपने किसानों के हितों की रक्षा करना है. भारत आंखें मूंदकर काम नहीं करेगा. हम अपने लाभ और हानि का आकलन करेंगे. इसे ध्यान में रखते हुए समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा.” वे एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि अमेरिकी कृषि और बागवानी उत्पादों के लिए अधिक बाजार पहुंच के लिए दबाव के बीच भारत किसानों की सुरक्षा कैसे करेगा.

वार्ताकार द्विपक्षीय सौदे के पहले चरण की व्यापक रूपरेखा के लिए खाके पर सहमत हो सकते हैं, जिस पर 2025 की शरद ऋतु (सितंबर-अक्टूबर) तक हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. मंत्री ने कहा, “भारत और अमेरिका के बीच चर्चा चल रही है. एक बात स्पष्ट है, हम अपने किसानों के हितों की रक्षा करेंगे. जब हम दो देशों के बारे में बात करते हैं, तो हमें समग्र व्यापार को देखने की जरूरत होती है.” नीति आयोग की रिपोर्ट ‘नई अमेरिकी व्यापार व्यवस्था के तहत भारत-अमेरिका कृषि व्यापार को बढ़ावा देना’ के अनुसार, 2024 में समाप्त होने वाली त्रैवार्षिक अवधि में भारत को अमेरिकी कृषि और संबद्ध उत्पाद निर्यात का मूल्य लगभग 2.22 अरब डॉलर था. इसी अवधि में, भारत ने अमेरिका को 5.75 अरब डॉलर मूल्य के कृषि उत्पादों का निर्यात किया.

अमेरिका को भारत के मुख्य कृषि निर्यात में जमे हुए झींगा, बासमती चावल, मसाले, प्रसंस्कृत अनाज और अन्य मूल्यर्विधत उत्पाद शामिल हैं. अमेरिका मक्का, सोयाबीन और पशु आहार जैसे अधिक कृषि उत्पादों का निर्यात करना चाहता है, लेकिन उसे भारत से, विशेष रूप से कृषि में उच्च शुल्क का सामना करना पड़ रहा है, जहां औसत शुल्क 39-50 प्रतिशत तक पहुंच सकता है.

मंत्री की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत और अमेरिका कृषि व्यापार के विस्तार पर बातचीत जारी रखे हुए हैं, जिसमें वाशिंगटन भारतीय बाजार में अपने कृषि उत्पादों के लिए कम शुल्क और बेहतर बाजार पहुंच की मांग कर रहा है. भारत, ग्रामीण समुदायों से संभावित प्रतिक्रिया की चिंता और घरेलू उत्पादकों को वैश्विक मूल्य अस्थिरता से बचाने की आवश्यकता के कारण अपने कृषि और डेयरी बाजारों को पूरी तरह से खोलने के प्रति सतर्क है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइरानी-पाओलिनी ने फ्रेंच ओपन महिला युगल का खिताब जीता, ग्रैनोलर्स-जेबालोस पुरुष युगल के चैंपियन
Next Article भारत में FDI में पिछले वित्त वर्ष में महाराष्ट्र, कर्नाटक का योगदान 51% रहा: सरकार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.