Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»सीबीआई ने संदेशखालि प्रकरण में महिला का बयान किया दर्ज
Blog

सीबीआई ने संदेशखालि प्रकरण में महिला का बयान किया दर्ज

atulpradhanBy atulpradhanJune 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सीबीआई ने संदेशखालि प्रकरण में महिला का बयान किया दर्ज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलकाता. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि पहुंची और उसने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता शेख शाहजहां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली एक स्थानीय महिला का बयान दर्ज किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि सीबीआई दल ने शिकायतकर्ता झुमा मंडल का बयान दर्ज किया और अब इसकी जांच की जायेगी.

सीबीआई अधिकारी ने कहा, ”हमने उसका बयान दर्ज कर लिया है, जिसे वह निजी रखना चाहती थी. उसके बयान की जांच की जाएगी.” शिकायतकर्ता ने कहा, ”मैंने बहुत पहले ही सीबीआई में अपनी शिकायत दर्ज करा दी थी. मैंने जो कुछ भी उससे (सीबीआई टीम से) कहा है, वह निजी है. हम सभी शाहजहां के लिए मृत्युदंड चाहते हैं. संदेशखालि की महिलाएं सुरक्षित हैं, क्योंकि शाहजहां हिरासत में है. हमें पूरा विश्वास है कि यदि वह बाहर आ गया तो वह फिर हमें प्रताड़ित करना शुरू कर देगा.” जब सीबीआई टीम मंडल के घर पहुंची तब वह अपने घर पर नहीं थी.

अधिकारी ने कहा,” वह उत्तरी 24 परगना जिले के संदेशखालि के नजात में भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी की रैली में भाग लेने गई थी.” उन्होंने बताया कि बाद में धमाखालि में एक अतिथि गृह में महिला का बयान दर्ज किया गया.

जनवरी 2024 में जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में संदेशखालि में शाहजहां के आवास पर छापेमारी करने गये थे तब उनपर हमला किया गया था और उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था.
बाद में संदेशखालि में कई महिलाओं ने शाहजहां और उसके सहयोगियों पर जमीन हड़पने और यौन शोषण का आरोप लगाया था. शाहजहां का मछली पालन का धंधा है. संदेशखालि कोलकाता से लगभग 80 किलोमीटर दूर है. सीबीआई ने पांच जनवरी की घटनाओं से संबंधित तीन मामलों की जांच अपने हाथ में ले रखी है. शेख को पश्चिम बंगाल पुलिस ने 29 फरवरी, 2024 को गिरफ्तार किया था और सीबीआई ने उसे छह मार्च को अपनी हिरासत में ले लिया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleट्रंप ने लॉस एंजिलिस में प्रदर्शन रोकने के लिए सैन्य जवानों को तैनात किया, गर्वनर ने किया विरोध
Next Article कर्नाटक: भाजपा ने विरोध-प्रदर्शन किया, आरसीबी भगदड़ मामले में मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.