Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»इमरान खान को 11 जून को जमानत मिलने की संभावना
International

इमरान खान को 11 जून को जमानत मिलने की संभावना

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इमरान खान को 11 जून को जमानत मिलने की संभावना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इस्लामाबाद. जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में 11 जून को जमानत मिलने की संभावना है. उनकी पार्टी के एक शीर्ष नेता ने यहां यह जानकारी दी. इस्लामाबाद उच्च न्यायालय अल-कादिर ट्रस्ट मामले में खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की सजा को निलंबित करने के अनुरोध वाली याचिकाओं पर 11 जून को सुनवाई करेगा. खान(72) अगस्त 2023 से कई मामलों में अडियाला जेल में बंद हैं.

खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख गौहर अली खान ने भरोसा जताया कि पार्टी के संस्थापक को उस दिन जमानत मिल जाएगी. उन्होंने कहा कि 11 जून खान और उनकी पत्नी दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होने जा रहा है, हालांकि उन्होंने कोई विशेष कारण नहीं बताया.

इससे पहले, उच्च न्यायालय ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में याचिकाओं की सुनवाई 11 जून तक के लिए स्थगित कर दी थी.
एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा दलीलें तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय का अनुरोध करने के बाद सुनवाई स्थगित कर दी गई. गौहर ने शनिवार को एआरवाई न्यूज को बताया कि खान की पार्टी विपक्षी दलों के साथ मिलकर एक आंदोलन शुरू करेगी, जिसका नेतृत्व जेल से पार्टी के संस्थापक करेंगे.

उन्होंने विपक्षी दलों से देश के अस्तित्व और सुरक्षा की खातिर उनकी पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया और कहा कि आगामी बजट सत्र के लिए रणनीति को अंतिम रूप दे दिया गया है. उन्होंने कहा, ”पार्टी इस बारे में 9 जून को एक प्रेस वार्ता करेगी.” गौहर ने दावा किया कि खान की पत्नी बुशरा बीबी को पार्टी संस्थापक पर दबाव बनाने के लिए बिना किसी आरोप के जेल में रखा गया है और दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री की रिहाई के लिए कोई सौदेबाजी नहीं की जाएगी. उन्होंने पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह की अफवाहों को भी खारिज कर दिया. राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने दिसंबर 2023 में इमरान खान, बुशरा बीबी और छह अन्य के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था, जिसमें उन पर राष्ट्रीय खजाने को 19 करोड़ पाउंड का नुकसान पहुंचाने का आरोप है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरेलवे ने लोको पायलट के लिए विश्राम नियम बदले, यूनियन ने इसे ‘अवैध आदेश’ बताया
Next Article राहुल गांधी के लेख ने भाजपा को बेनकाब कर दिया है: संजय राउत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.