Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»पिछले 11 साल देश के लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और सामाजिक तानेबाने पर हमला: खरगे
Country

पिछले 11 साल देश के लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और सामाजिक तानेबाने पर हमला: खरगे

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 9, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पिछले 11 साल देश के लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और सामाजिक तानेबाने पर हमला: खरगे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले 11 साल में देश के लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को गहरा आघात पहुंचाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि सरकार ने इन 11 सालों में संविधान के हर पन्ने पर सिर्फ तानाशाही की स्याही पोती है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा-आरएसएस ने हर संवैधानिक संस्था को कमजोर किया है और उनकी स्वायत्तता पर हमला किया है।’’ खरगे ने कहा कि चाहे जनमत के खिलाफ जाकर पिछले दरवाजे से सरकारें गिराना हो या जबरन एक दलीय तानाशाही लागू करना हो, इस दौरान राज्यों के अधिकारों की अनदेखी की गई है और संघीय ढांचा कमजोर हुआ है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लगातार ‘घृणा, धमकी और भय’ का माहौल फैलाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों का शोषण लगातार बढ़ा है। उन्हें आरक्षण और समान अधिकारों से वंचित करने की साजिश जारी है। मणिपुर में लगातार हो रही ंिहसा भाजपा की प्रशासनिक विफलता का सबसे बड़ा सबूत है।’’ कांग्रेस प्रमुख ने दावा किया कि भाजपा-आरएसएस ने देश की जीडीपी वृद्धि दर को 5-6 प्रतिशत पर बनाए रखने की आदत बना ली है, जो संप्रग के दौरान औसतन 8 प्रतिशत होती थी।

उन्होंने कहा, ‘‘सालाना 2 करोड़ नौकरियों के वादे को पूरा करने के बजाय युवाओं से करोड़ों नौकरियां छीन ली गईं। मुद्रास्फीति के कारण सार्वजनिक बचत 50 वर्षों में सबसे कम हो गई है और आर्थिक असमानता 100 वर्षों में सबसे अधिक हो गई है।’’

खरगे ने दावा किया कि नोटबंदी, गलत जीएसटी, बिना योजना के लॉकडाउन लगाना और असंगठित क्षेत्र पर प्रहार ने करोड़ों लोगों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, डिजिटल इंडिया, नमामि गंगे और 100 स्मार्ट सिटी जैसे कार्यक्रम विफल हो गए हैं।

खरगे ने कहा, ‘‘रेलवे बर्बाद हो गया है। कांग्रेस-संप्रग द्वारा कड़ी मेहनत से बनाए गए बुनियादी ढांचे के केवल रिबन काटे गए हैं। मोदी सरकार ने संविधान के हर पन्ने पर तानाशाही की स्याही पोतने में पिछले 11 साल बर्बाद कर दिए हैं।’’ भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों के शासन की सराहना की और कहा कि उनके शासन के इस कालखंड को र्स्विणम अक्षरों में लिखा जाएगा।

मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार के दौरान भारत न केवल सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है, बल्कि जलवायु कार्रवाई और डिजिटल नवाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक प्रमुख वैश्विक आवाज भी बन गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को नि:शुल्क दिए जा रहे हैं मोटे अनाज के बीज के मिनी किट
Next Article राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सुकमा IED ब्लास्ट में पुलिस अधिकारी के बलिदान होने पर जताया शोक
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.