Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों से मिलेंगे
Blog

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों से मिलेंगे

atulpradhanBy atulpradhanJune 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों से मिलेंगे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार शाम को बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मिलेंगे, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत का रुख बताने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा पर गए थे. सूत्रों ने यह जानकारी दी. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सदस्य प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी प्रतिक्रिया साझा करेंगे. सरकार ने सातों प्रतिनिधिमंडल के काम की प्रशंसा की है. प्रतिनिधिमंडलों में 50 से अधिक सदस्य थे, जिनमें से अधिकतर मौजूदा सांसद हैं. पूर्व सांसद और पूर्व राजनयिक भी इन प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा थे, जिन्होंने 33 देशों की राजधानियों और यूरोपीय संघ का दौरा किया.

विदेश मंत्री एस जयशंकर पहले ही प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मिल चुके हैं और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख को व्यक्त करने में उनके प्रयासों की सराहना कर चुके हैं. चार प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व सत्तारूढ. गठबंधन के नेताओं द्वारा किया गया, जिनमें दो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद, एक जनता दल (यूनाइटेड) सांसद और एक शिवसेना के सांसद शामिल थे. वहीं, तीन का नेतृत्व विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा किया गया, जिनमें कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(शरदचंद्र पवार) के एक-एक सांसद शामिल थे.

सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजा, जिसमें कांग्रेस के शशि थरूर और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य सांसद विदेशों में भारतीय हितों की पैरवी करने के लिए सत्तारूढ. गठबंधन के सदस्यों के साथ गए. प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख पूर्व सांसदों में पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद और सलमान खुर्शीद शामिल थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार की आलोचना, न्यायालय ने पुणे की छात्रा को निष्कासित किये जाने का आदेश किया खारिज
Next Article पाकिस्तान का कर्ज मार्च 2025 तक बढ़कर 76,000 अरब पाकिस्तानी रुपये पर
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.