Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»बस्तर के आईजी ने सुकमा में विस्फोट स्थल का किया दौरा
Chhattisgarh

बस्तर के आईजी ने सुकमा में विस्फोट स्थल का किया दौरा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बस्तर के आईजी ने सुकमा में विस्फोट स्थल का किया दौरा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की मृत्यु के दूसरे दिन बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने मंगलवार को घटनास्थल का जायजा लिया. इस बीच, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना में शामिल नक्सलियों का पता लगाने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है. उन्होंने बताया कि नक्सलियों द्वारा घटनास्थल पर लगाई गई एक और बारूदी सुरंग भी बरामद कर ली गई है.

सुकमा के कोंटा क्षेत्र में सोमवार को एक पत्थर खदान में नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग (आईईडी) विस्फोट से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोंटा क्षेत्र) आकाश राव गिरपुंजे की मौत हो गई तथा दो अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए. घटना कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा गांव के पास तब हुई, जब अधिकारी और पुलिस जवान पत्थर खदान में नक्सलियों द्वारा एक जेसीबी मशीन को आग लगाने की सूचना के बाद सोमवार सुबह गश्त पर गए थे. यह अभियान 10 जून को प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) द्वारा बुलाए गए भारत बंद को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए था.

पुलिस के मुताबिक जब अधिकारी और जवान जली हुई अर्थ मूवर मशीन का निरीक्षण कर रहे थे तब गिरपुंजे का पैर नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर बम पर चला गया और बम में विस्फोट हो गया. इस घटना में गिरपुंजे, क्षेत्र के उप पुलिस अधीक्षक भानुप्रताप चंद्राकर और कोंटा थाना के प्रभारी सोनल ग्वाला घायल हो गए. गिरपुंजे ने कोंटा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मंगलवार सुबह विस्फोट स्थल का दौरा करने के बाद पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी कोंटा थाने पहुंचे और पुलिस र्किमयों से बातचीत की. उन्होंने मृत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.

जवानों से बातचीत के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि वे हर मोर्चे पर तैयार हैं और नक्सलियों से डटकर मुकाबला करेंगे.
सुंदरराज ने बताया कि सोमवार को विस्फोट की घटना के बाद बम निरोधक दल ने पूरे स्थल की तलाशी ली और वहां लगाए गए एक अन्य प्रेशर बम को बरामद कर उसे नि्क्रिरय कर दिया. दल ने घटना में प्रयुक्त प्रेशर बम के पुर्जे और मलबा को भी बरामद किया.
उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में कोंटा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. घटना  के लिए जिम्मेदार माओवादियों की तलाश के लिए सुरक्षार्किमयों ने आस-पास के इलाकों में तलाशी शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस कायराना हरकत को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस महानिरीक्षक ने इस दौरान बस्तर रेंज के सभी जवानों से मजबूत और दृढ़निश्चयी बने रहने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ”जब तक बस्तर नक्सलवाद की गिरफ्त से पूरी तरह मुक्त नहीं हो जाता, हम नहीं रुकेंगे. आकाश राव और अन्य शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. उनकी विरासत शांति, समृद्धि और प्रगति के हमारे मिशन को प्रेरित करती रहेगी.” रायपुर जिले के निवासी 42 वर्षीय गिरपुंजे 2013 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे. वह पिछले साल मार्च से कोंटा में एएसपी के पद पर कार्यरत थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअगर आतंकवादी हमलों से उकसाया गया, तो पाकिस्तान में अंदर तक हमला करेगा भारत : जयशंकर
Next Article ऑस्ट्रिया : स्कूल में गोलीबारी में आठ छात्रों समेत नौ लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.