Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»बालोद : चलते-चलते थककर पटरी पर सो गए दो युवकों की मालगाड़ी से कटकर मौत, दो अन्य घायल
Chhattisgarh

बालोद : चलते-चलते थककर पटरी पर सो गए दो युवकों की मालगाड़ी से कटकर मौत, दो अन्य घायल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 10, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बालोद : चलते-चलते थककर पटरी पर सो गए दो युवकों की मालगाड़ी से कटकर मौत, दो अन्य घायल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रेल पटरी पर चलते-चलते थककर वहीं सो गए दो युवकों की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुसुमकसा रेलवे स्टेशन के करीब ट्रेन से कटकर दिल्लू राय (19) और कृष्णा (20) की मृत्यु हो गई तथा दो अन्य अजय राय और विकास अमरान घायल हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि सभी पड़ोसी राज्य झारखंड के धनबाद जिले के अंतर्गत लक्ष्मणपुर गांव के निवासी हैं. उन्होंने बताया कि झारखंड से कुछ युवकों का दल मजदूरी करने के लिए यहां पहुंचा था. अधिकारियों के अनुसार आज सुबह लगभग चार बजे जब 11 युवकों का एक दल दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन की ओर से पटरी से होते हुए पैदल कुसुमकसा रेलवे स्टेशन जा रहा था, इसी दौरान वे थककर पटरी पर ही बैठ गए.

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान थकान लगने पर पांच युवक पटरी पर ही बैठे रहे तथा अन्य छह आगे बढ़ गए. चार युवकों की नींद लग गई और वे वहीं सो गए, जबकि एक अन्य वहीं बैठा रहा. अधिकारियों ने बताया कि जब पटरी पर मालगाड़ी आती दिखी तो बैठे हुए युवक ने अन्य को जगाने की कोशिश की. जब मालगाड़ी करीब आई तो हड़बड़ी में जागे युवक बचने की कोशिश में भागने लगे, लेकिन सफल नहीं हो सके. इस घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिवारों को सूचना दे दी गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री योगी ने सालार मसूद के ‘महिमामंडन’ को लेकर निशाना साधा
Next Article भारत के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच पाकिस्तान ने रक्षा बजट में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.