Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»पाकिस्तानी जनरल खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए आतंकवादियों का इस्तेमाल करते हैं: रविशंकर प्रसाद
Country

पाकिस्तानी जनरल खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए आतंकवादियों का इस्तेमाल करते हैं: रविशंकर प्रसाद

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 10, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पाकिस्तानी जनरल खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए आतंकवादियों का इस्तेमाल करते हैं: रविशंकर प्रसाद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा रुख जाहिर करने के लिए छह यूरोपीय देशों की यात्रा करने वाले बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ने विदेशी वार्ताकारों को बताया कि पाकिस्तान में सेना और आतंकवाद के बीच साठगांठ नयी दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच शांति स्थापना में मुख्य बाधा है.

रविशंकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सांसदों, मंत्रियों और थिंक टैंक के सदस्यों सहित विदेशी वार्ताकारों के साथ उनकी बैठकों के दौरान 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर भारत के रुख और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की गई.
छह यूरोपीय देशों की यात्रा करने वाले नौ सदस्यीय बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रविशंकर ने किया था. यह प्रतिनिधिमंडल 25 मई से सात जून तक फ्रांस, इटली, डेनमार्क, ब्रिटेन, बेल्जियम और जर्मनी की यात्रा पर था.

रविशंकर ने कहा, “हमने (उन्हें) स्पष्ट कर दिया है कि हम पाकिस्तान के लोगों के खिलाफ नहीं हैं. समस्या पाकिस्तान के जनरल (सैन्य अधिकारियों) से है, जिनसे पाकिस्तान के लोग भी तंग आ चुके हैं.” उन्होंने कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने यूरोपीय नेताओं के साथ अपनी बैठकों के दौरान यह संदेश दिया कि दुनिया को यह समझना होगा कि पाकिस्तान “सैन्य जनरल के चंगुल में है, जिनके नापाक गतिविधियों को आतंकवादी और उनके प्रशिक्षण शिविर अंजाम देते हैं.” रविशंकर ने कहा, “पाकिस्तान में नयी व्यवस्था में वे आतंकवाद का इस्तेमाल छद्म रूप में करते हैं. पाकिस्तानी जनरल ने खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए आतंकवादियों और उनके शिविरों का इस्तेमाल छद्म रूप में किया. यही कारण है कि वहां शांति नहीं स्थापित हो सकी.”

उन्होंने कहा, “हमने यह भी कहा कि भारत में हर सरकार ने, चाहे वह किसी भी पार्टी की हो, पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में (पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री) नवाज शरीफ को आमंत्रित किया था. वह उनकी नातिन की शादी में भी शामिल होने गए थे. फिर उरी और पुलवामा (आतंकवादी हमले) हुए.” रविशंकर के मुताबिक, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने विदेशी नेताओं से यह भी कहा कि पाकिस्तान न केवल इनकार करने वाला देश है, बल्कि वहां सैन्य-आतंकवादी गठजोड़ एक “घातक संयोजन” बन गया है. उन्होंने कहा, “हमने इतिहास के बारे में बात की. हमने यह भी कहा कि लगभग 55 साल तक पाकिस्तान की कमान जनरल (सेना) के हाथों में रही.”

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article‘सांप्रदायिक टिप्पणी करने वाले’ न्यायाधीश के खिलाफ नोटिस पर धनखड़ ने कदम क्यों नहीं उठाया: सिब्बल
Next Article ‘भारत माता’ तस्वीर विवाद: राज्यपाल ने तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की, भाकपा ने पोस्टर वापस लिए
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.