Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»मेघालय हनीमून हत्याकांड: पुलिस सोनम और सहयोगियों के साथ अपराध की कड़ियों को जोड़ेगी
Country

मेघालय हनीमून हत्याकांड: पुलिस सोनम और सहयोगियों के साथ अपराध की कड़ियों को जोड़ेगी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मेघालय हनीमून हत्याकांड: पुलिस सोनम और सहयोगियों के साथ अपराध की कड़ियों को जोड़ेगी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

शिलॉन्ग: इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पांच आरोपियों में से एक, गिरफ्तार सोनम रघुवंशी को लेकर मेघालय पुलिस की एक विशेष जांच टीम मध्यरात्रि के करीब यहां शिलॉन्ग पहुंची। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह टीम जांच के लिए सोहरा में अपराध स्थल पर जाकर घटना की कड़ियों को जोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि हत्या के सिलसिले में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए चार अन्य लोगों को भी शिलॉन्ग लाया जाएगा और उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोनम को मेडिकल जांच के लिए यहां एक अस्पताल ले जाया गया और दिन में उसे अदालत में पेश किया जाएगा क्योंकि जांच पूरी करने के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) उसकी पुलिस हिरासत के लिए अदालत से अनुरोध करेगा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सोनम को लाने वाली एसआईटी टीम मध्यरात्रि से पहले पहुंची। उसे यहां एक अस्पताल ले जाया गया, ताकि पता लगाया जा सके कि वह गर्भवती है या नहीं। उसकी तीन जांच की गईं। सोनम को यहां एक अदालत में पेश किया जाएगा।’’ ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सिम ने पुष्टि की कि जांच में सोनम के गर्भवती होने की पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘चार अन्य आरोपियों – राज कुशवाहा, आकाश राजपूत, विशाल ंिसह चौहान और आनंद कुली को भी बुधवार को यहां ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि एसआईटी ‘‘सभी गिरफ्तार व्यक्तियों की पुलिस हिरासत के लिए अनुरोध करेगी और सोहरा में अपराध स्थल पर घटना की कड़ियों को जोड़ने के लिए घटना का नाट्य रूपांतरण करेगी।’’

सिम ने कहा कि मेघालय पुलिस ने जांच को ‘आॅपरेशन हनीमून’ नाम दिया है। पुलिस ने इंदौर तथा गाजीपुर और जिन जिन जगहों पर आरोपी गए थे, वहां से साक्ष्य जुटाए हैं। सोनम और उसके साथियों को पिछले महीने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने में भूमिका के आरोप में मध्य प्रदेश के इंदौर और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि एसआईटी ने इंदौर से गिरफ्तार आरोपियों को छह दिन और गाजीपुर से गिरफ्तार एक आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर लिया है। रघुवंशी और उनकी पत्नी 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाते समय लापता हो गए थे। रघुवंशी का शव दो जून को एक खाई में मिला था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमेघालय हनीमून हत्याकांड: हत्यारों ने राजा को पैसों के लिए नहीं मारा, सामने आ गई असली वजह, पढ़िए पूरी खबर…
Next Article जम्मू में विधानसभा भवन की लॉबी में आग लगी, फर्नीचर और पुरानी तस्वीरें जलीं
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.