Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सेंसेक्स 823 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,000 अंक से नीचे फिसला
Business

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सेंसेक्स 823 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,000 अंक से नीचे फिसला

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सेंसेक्स 823 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,000 अंक से नीचे फिसला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 823 अंक लुढ़क गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25,000 अंक से नीचे आ गया. पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच बाजार नुकसान में रहा. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 823.16 अंक यानी एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,691.98 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 991.98 अंक तक का गोता लगा गया था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 253.20 अंक यानी 1.01 प्रतिशत टूटकर 24,888.20 अंक पर बंद हुआ. इसके साथ, पिछले छह कारोबारी सत्रों से निफ्टी में जारी तेजी थम गयी. कारोबारियों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा मोटर्स, टाइटन, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), पावर ग्रिड, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं. दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा शामिल हैं.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”घरेलू बाजार में गिरावट का रुख चौतरफा होता जा रहा है. मूल्यांकन संबंधी चिंताएं और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं.” उन्होंने कहा, ”अमेरिका, कई प्रमुख व्यापार साझेदारों पर एकतरफा शुल्क वृद्धि पर विचार कर रहा है. इससे भी अनिश्चितता बढ़ने की आशंका है. इस बारे में निर्णय अगले एक से दो सप्ताह के भीतर होने की संभावना है.” मझोली कंपनियों से संबंधित बीएसई मिडकैप सूचकांक 1.52 प्रतिशत टूटा, जबकि छोटी कंपनियों का बीएसई स्मॉलकैप 1.38 प्रतिशत नीचे आया. बीएसई में 2,729 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 1,282 शेयर लाभ में रहे. 140 शेयरों के भाव स्थिर रहे.

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ”इजराइल और ईरान के बीच नए सिरे से तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि… समेत कई कारणों से बिकवाली हुई. इन घटनाक्रमों ने निवेशकों को अधिक सतर्क बना दिया है.” इस बीच, 242 यात्रियों और चालक दल को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है.

विमान विनिर्माता कंपनी  बोइंग के शेयर में बृहस्पतिवार को बाजार खुलने से पहले (प्री-मार्केट) के कारोबार में करीब आठ प्रतिशत की गिरावट आई. एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में रहे, जबकि जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे.

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख रहा. बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे.
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 446.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.43 प्रतिशत टूटकर 68.77 डॉलर प्रति बैरल पर रहा. बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 123.42 अंक के लाभ में रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी में 37.15 की तेजी रही थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराजनांदगांव में रेत माफियाओं ने ग्रामीणों पर चलाई गोली, मारपीट में तीन लोग घायल
Next Article विंबलडन ने रिकॉर्ड 6.23 अरब रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026
Business

मुनाफा बढ़ते ही उछले Coal India के शेयर, निवेशकों के चेहरे खिले – |

April 28, 2026
Business

Paytm पर RBI की बड़ी कार्रवाई: लाइसेंस रद्द होते ही शेयर लुढ़के, निवेशकों में हलचल तेज – |

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.