Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»दुर्घटनाग्रस्त विमान के उड़ान भरने से जुड़ी प्रणालियों पर अमेरिकी विशेषज्ञ ने संदेह जताए
International

दुर्घटनाग्रस्त विमान के उड़ान भरने से जुड़ी प्रणालियों पर अमेरिकी विशेषज्ञ ने संदेह जताए

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 12, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दुर्घटनाग्रस्त विमान के उड़ान भरने से जुड़ी प्रणालियों पर अमेरिकी विशेषज्ञ ने संदेह जताए
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

वाशिंगटन/ सैन फ्रांसिस्को/अहमदाबाद. अमेरिकी विमानन विशेषज्ञों ने बृहस्पतिवार को कहा कि अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान की प्रणालियों एवं उपकरणों को ‘सही ढंग से परखा’ नहीं गया था और पहली नजर में यह दुर्घटना ‘अचरज’ में डाल रही है. एयर इंडिया के लंदन जा रहे इस विमान में चालक दल के सदस्यों समेत कुल 242 लोग सवार थे. विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे का शिकार हुआ विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था जो चौड़े आकार वाला और दो इंजन से लैस होता है.

एविएशन सेफ्टी नेटवर्क के आंकड़ों के अनुसार, 2009 में सेवा में आने के बाद से किसी ड्रीमलाइनर विमान की यह पहली दुर्घटना है.
विमानन सुरक्षा सलाहकार जॉन एम कॉक्स ने कहा कि जांचकर्ता पहला सवाल यह पूछेंगे कि एयर इंडिया का यह विमान उड़ान भरने के लिए सही ढंग से तैयार था या नहीं.

वाशिंगटन डीसी स्थित ‘सेफ्टी ऑपरेटिंग सिस्टम’ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने कहा कि अभी कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी, लेकिन हादसे के समय की तस्वीरों से ऐसे सवाल उठते हैं कि विमान के ऊंचा उठने के समय ‘स्लैट्स’ और ‘फ्लैप्स’ सही स्थिति में थे या नहीं.

उन्होंने कहा, “तस्वीर में हवाई जहाज का अगला नुकीला हिस्सा ‘नोज’ ऊपर की ओर उठता हुआ और फिर नीचे की ओर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है. इससे पता चलता है कि हवाई जहाज पर्याप्त उठान नहीं ले पा रहा है.” स्लैट्स और फ्लैप्स को इस तरह से रखा जाना चाहिए कि पंख कम गति पर अधिक लिफ्ट बना सके.

कॉक्स ने कहा, “विमान को पीछे से देखने पर ऐसा नहीं लगता कि पीछे के किनारे के फ्लैप्स उस स्थिति में हैं, जैसी संभावना है. लेकिन मैं इस बात को लेकर बहुत सतर्क हूं कि तस्वीर की गुणवत्ता इतनी अच्छी नहीं है कि मैं कोई निष्कर्ष निकाल सकूं.” सुरक्षा इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता रखने वाले यॉर्क यूनिर्विसटी में कंप्यूटर विज्ञान के प्रोफेसर जॉन मै्क्डिडमड ने कहा कि दुर्घटना के कारण के बारे में अभी बहुत कुछ जानना जल्दबाजी होगी, लेकिन पहली नजर में यह बहुत अचरज से भरा लगता है.

उन्होंने बताया कि किसी भी उड़ान का सबसे खतरनाक चरण उड़ान और लैंडिंग होता है, लेकिन हादसे का शिकार हुआ विमान 200 मीटर यानी 650 फीट से ऊपर नहीं चढ़ पाया था. मै्क्डिडमड ने कहा, “पायलट काफी देर तक उड़ान को रोक सकते हैं. इसलिए ऐसा लगता है कि समस्या उड़ान भरने के अंतिम भाग में या उड़ान के तुरंत बाद अचानक हुई और इतनी गंभीर थी कि उसे संभाल पाना मुश्किल था.” उन्होंने कहा कि जेट विमानों में कई सहयोगी प्रणालियां होती हैं जिसमें केवल एक इंजन के साथ ऊपर चढ़ने की क्षमता भी शामिल होती है. ऐसे में यह हादसा और भी असामान्य लगता है.

अमेरिकी एजेंसी की टीम जांच में सहायता के लिए भारत आएगी
नागरिक विमानन दुर्घटनाओं की जांच करने वाली अमेरिका की सरकारी एजेंसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की जांच में सहायता के लिए अमेरिकी जांचकर्ताओं की एक टीम भारत भेजेगी. राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ जारी पोस्ट में कहा, ” वह बृहस्पतिवार को भारत के अहमदाबाद में एअर इंडिया बोइंग 787 के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच में ‘विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो’ की सहायता के लिए भारत की यात्रा करने वाले अमेरिकी जांचकर्ताओं की एक टीम का नेतृत्व करेगा.” एनटीएसबी में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के तहत तय अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार, जांच की सभी जानकारी भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी.

विमान दुर्घटना के पीड़ितों की शिनाख्त के लिए डीएनए परीक्षण कराया जाएगा: अधिकारी

अहमदाबाद शहर में बृहस्पतिवार को एअर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए परीक्षण किया जाएगा. गुजरात स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. हालांकि अधिकारी ने मृतकों की संख्या बताने से इनकार किया.

लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार को गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपराह्न एक बजकर 39 मिनट पर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में चालक दल के 12 सदस्य समेत 242 लोग सवार थे.

राज्य स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव धनंजय द्विवेदी ने यहां बताया, ”विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने डीएनए नमूने एकत्र करने की व्यवस्था की गई है. मृतकों के करीबी रिश्तेदार जैसे माता-पिता या बच्चे अहमदाबाद सिविल अस्पताल के बीजे मेडिकल कॉलेज के कसोटी भवन में डीएनए नमूने दे सकेंगे.” उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों की संख्या का ब्यौरा देने से इनकार कर दिया.

द्विवेदी ने कहा कि विमान यहां सिविल अस्पताल में कार्यरत और बी.जे. मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत चिकित्सकों के आवासीय परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिससे कई लोग घायल हो गए. द्विवेदी ने कहा, ”घटना में घायल हुए 50 लोगों का फिलहाल सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और सभी मरीजों की हालत स्थिर है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविमान दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये देगा टाटा समूह: चेयरमैन
Next Article विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या की घोषणा DNA परीक्षण और यात्रियों के सत्यापन के बाद: शाह
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.