Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

कल से शुरू सुशासन तिहार 2026 : 1 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान

April 30, 2026

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»सरगुजा जिले में व्यक्ति ने पत्नी और बेटी की हत्या की
Chhattisgarh

सरगुजा जिले में व्यक्ति ने पत्नी और बेटी की हत्या की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सरगुजा जिले में व्यक्ति ने पत्नी और बेटी की हत्या की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस ने 37 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पत्नी और सात वर्षीय बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने घटना के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार को मैनपाट थाना क्षेत्र के माझापारा-नर्मदापुर गांव में हुई.

उन्होंने बताया कि आरोपी सुशील कुमार मांझी ने विवाद के बाद गांव में अपने घर के बाहर अपनी पत्नी संझाई (32) की पिटाई शुरू कर दी. उनके मुताबिक, आरोपी को संदेह था कि पत्नी का किसी और से प्रेम संबंध है. अधिकारियों ने बताया कि जब पड़ोस की एक लड़की ने अपने परिवार को हमले के बारे में बताया, तब मांझी ने अपनी पत्नी को अपने घर के अंदर खींच लिया और दरवाजा बंद कर दिया. बाद में उसने पत्नी को लाठी से पीटना शुरू कर दिया.

उन्होंने बताया कि पिटाई के बाद सुशील ने अपनी पत्नी पर कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. अधिकारियों ने बताया कि उसकी बेटी प्रियंका (सात) ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो सुशील ने अपनी बेटी को भी कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला. उन्होंने बताया कि सुशील ने घटना के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन रस्सी टूट जाने के कारण उसकी कोशिश नाकाम हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. उनके मुताबिक, पुलिस ने घर की छत के खपरैल तोड़कर घर में प्रवेश किया और सुशील को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि सुशील ने अपराध कबूल कर लिया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि सुशील को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleईंधन जलने से तापमान बहुत अधिक होने के कारण किसी को बचाने की गुंजाइश ही नहीं थी: शाह
Next Article RBI ने बैंकों से KYC के अद्यतन को लेकर ग्राहकों को उचित तरीके से नोटिस देने को कहा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

कल से शुरू सुशासन तिहार 2026 : 1 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान

April 30, 2026
Chhattisgarh

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026
Chhattisgarh

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

कल से शुरू सुशासन तिहार 2026 : 1 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान

April 30, 2026

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.