Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»अहमदाबाद विमान दुर्घटना : विमान में सवार एक यात्री जीवित बचा
Country

अहमदाबाद विमान दुर्घटना : विमान में सवार एक यात्री जीवित बचा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 12, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अहमदाबाद विमान दुर्घटना : विमान में सवार एक यात्री जीवित बचा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अहमदाबाद/इंफाल. गुजरात में अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में सवार एक यात्री इस भयावह घटना में जीवित बच गया. शहर के सिविल अस्पताल के एक चिकित्सक ने यह जानकारी दी. विश्वकुमार रमेश नामक यात्री बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की ‘ए11’ सीट पर था, जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. वह अपने भाई के साथ लंदन जा रहे थे.

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में कार्यरत डॉ. शरीक एम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रमेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एअर इंडिया का लंदन जा रहा एक विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यहां एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में, विमान में सवार सभी लोगों के मारे जाने की आशंका है.
सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट, शहर के सिविल अस्पताल और बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171) के दुर्घटनाग्रस्त होने के कई घंटों बाद भी मृतकों की संख्या के बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है. विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे. एअर इंडिया के अनुसार, विमान में सवार 230 यात्रियों में से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक थे.

‘दुर्घटना के बाद उसका फोन कई बार बजा, किसी ने नहीं उठाया’: विमान के चालक दल की सदस्य के परिजन

लंदन जा रहे एअर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार चालक दल की सदस्य कोंगब्राईलटपम नगनथोई शर्मा के परिवार को उनके जीवित बचने की आस है क्योंकि उनका मोबाइल फोन अब भी चालू है और उसमें सिग्नल आ रहे हैं लेकिन कोई कॉल का जवाब नहीं दे रहा.

नगनथोई (20) पिछले तीन साल से विमान चालक दल की सदस्य हैं. वह एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 171 में सवार उन 242 लोगों में शामिल हैं जो दोपहर में अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. कई लोगों के हताहत होने की आशंका है, लेकिन मणिपुर के थौबल जिले की निवासी नगनथोई के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है, क्योंकि अधिकारियों ने खबर लिखे जाने तक मृतकों की सूची जारी नहीं की थी.

नगनथोई की एक रिश्तेदार के. खेनजिता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”खबर मिलने के बाद हमने उसे कई बार फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. उसके फोन का इंटरनेट अब भी चालू है लेकिन हमने उसे शाम करीब छह बजे के बाद फोन करना बंद कर दिया, क्योंकि हमें डर था कि इससे फोन की बैटरी खत्म हो जाएगी.” नगनथोई की रिश्ते की एक बहन ने बताया कि उड़ान भरने से पहले उसने संदेश भेजा था,”मैं लंदन जा रही हूं. कुछ ही मिनट में हम उड़ान भरेंगे. हम कुछ समय तक बात नहीं कर पाएंगे.” दुर्घटना की खबर पहुंचते ही थौबल के अवांग लेईकाई स्थित नगनथोई के घर में सब घबरा गए.

नगनथोई की रिश्ते की बहन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”खबर सुनकर हम सकते में आ गए… मैं उसके बहुत करीब हूं. मुझे बार-बार याद आ रहा है कि उसने पहले क्या कहा था. उसने कहा था कि वह विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से बहुत डरती हैं और उसे नहीं पता कि ऐसी स्थिति में वह क्या करेगी.” नगनथोई के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने उसकी स्थिति के बारे में जानने के लिए विमानन अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने नगनथोई को फोन किया तो उसका मोबाइल फोन बज रहा था.

नगनथोई की रिश्तेदार ने कहा, ”हम उसके बारे में जानकारी प्राप्त की बेसब्री से कोशिश कर रहे हैं लेकिन उसकी मौत की झूठी खबर जंगल में आग की तरह फैल रही है. उसकी तस्वीरें और वीडियो व्यापक रूप से साझा किए जा रहे हैं. यह हम सभी को वास्तव में दुख पहुंचा रहा है क्योंकि हम जानकारी प्राप्त करने की चुनौती के साथ-साथ अपने भावनात्मक आघात से निपटने करने की कोशिश कर रहे हैं.” उन्होंने कहा, ”दिल्ली में रहने वाला मेरा भाई और चंडीगढ़ में रहने वाला मेरा एक और रिश्ते का भाई अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आज रात अहमदाबाद में घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं.” नगनथोई तीन बहनों में मझली है. उसकी सबसे बड़ी बहन एक निजी स्कूल में काम करती है और उसकी सबसे छोटी बहन कक्षा नौ में पढ़ती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2025 में भारत दो पायदान खिसकर 131वें स्थान पर पहुंचा
Next Article रॉबर्ट वाद्रा ईडी के समक्ष पेश होने को तैयार, समन से बचने का कोई इरादा नहीं: वकील
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.