Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»इजराइल ‘दुष्ट राज्य और विश्व शांति के लिए बड़ा खतरा’ बन गया है : मीरवाइज फारुक
International

इजराइल ‘दुष्ट राज्य और विश्व शांति के लिए बड़ा खतरा’ बन गया है : मीरवाइज फारुक

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 13, 2025No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इजराइल ‘दुष्ट राज्य और विश्व शांति के लिए बड़ा खतरा’ बन गया है : मीरवाइज फारुक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

श्रीनगर/इस्लामाबाद/त्रिशूर. हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारुक ने शुक्रवार को ईरान पर इजराइल के हमले की निंदा करते हुए कहा कि यहूदी राष्ट्र एक “दुष्ट देश और विश्व शांति के लिए एक बड़ा खतरा” बन गया है. यहां जामा मस्जिद में शुक्रवार को उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “आज सुबह आई एक और दुखद खबर यह है कि इजराइल ने ईरान पर बमबारी की है जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कई नागरिक मारे गए हैं. इसके अलावा वरिष्ठ ईरानी सैन्यर्किमयों की भी हत्या कर दी गई है. यह बेहद निंदनीय है.” हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा कि “बेबस फलस्तीनियों पर नरसंहार जारी रखने और इससे बच निकलने” के अलावा, इजराइल अब पूरे पश्चिम एशिया को “संकट” में डाल रहा है.

उन्होंने कहा, “यह एक दुष्ट राज्य बन गया है और विश्व शांति के लिए एक बड़ा खतरा है.” अलगाववादी नेता ने कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र और विश्व के सभी देशों का नैतिक कर्तव्य है कि वे इजराइल पर दबाव डालें ताकि वह “गाजा में नरसंहार और युद्ध को रोके तथा इजराइल को अन्य देशों को निशाना बनाने से रोके”.

उन्होंने कहा, “जम्मू और कश्मीर के लोग इजरायल के आक्रमण के खिलाफ फलस्तीनियों और ईरानियों के साथ खड़े हैं.” ईदगाह और जामिया मस्जिद में ईद की नमाज की अनुमति न दिए जाने तथा ईद के दिन खुद को घर में नजरबंद रखे जाने पर मीरवाइज ने कहा कि पिछले सात वर्षों से “शासकों की इस कार्रवाई ने कश्मीर के मुसलमानों को उनके धार्मिक अनुष्ठान करने के मूल अधिकार से वंचित रखा है”.

ईरान पर इजराइल का हमला ‘पूरी तरह अनुचित’: उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि ईरान पर इजराइल का हमला ”पूरी तरह अनुचित” है, क्योंकि इस्लामी गणराज्य ने यहूदी राष्ट्र को उसके खिलाफ युद्ध छेड़ने का कोई कारण नहीं दिया था. अब्दुल्ला ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”जहां तक ??मुझे पता है, ईरान ने इजराइल को तेहरान पर हमला करने का कोई कारण नहीं दिया था. इजराइल ने इसे एहतियातन हमला बताते हुए अपनी इच्छा से ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ा है.” अब्दुल्ला ने कहा कि यदि विश्व शक्तियां इजराइल की आक्रामकता पर चुप रहती हैं, तो यह ”बहुत दुर्भाग्यपूर्ण” होगा.

अब्दुल्ला ने कहा, ”आज, इजराइल ने वही किया जो रूस ने यूक्रेन के साथ किया था. आप रूस के खिलाफ आवाज उठाते हैं, और रूस के खिलाफ आंदोलन शुरू हो जाता है, लेकिन जब इजराइल, ईरान पर हमला करता है तो विश्व शक्तियां – चाहे वह अमेरिका हो, यूरोप हो या कोई अन्य देश – चुप हो जाती हैं. उन्होंने कहा, ”अगर रूस जैसे किसी देश द्वारा दूसरे पर किया गया हमला गलत है, तो इजराइल द्वारा ईरान पर किया गया हमला भी पूरी तरह से अनुचित है.” मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे क्षेत्र में स्थिति और खराब हो जाएगी और इसका दुनिया पर तत्काल प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने कहा, ”इसका हमारे ईंधन की कीमतों, हमारे शेयर बाजार और पश्चिम की ओर जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ेगा. लेकिन, इससे भी अधिक इसका लोगों की भावनाओं पर असर पड़ेगा.”

पाकिस्तान ने ईरान पर इजराइली हमलों की निंदा की

पाकिस्तान ने ईरान पर इजराइल के हमलों की शुक्रवार को कड़ी निंदा की और इसे ”अनुचित” करार दिया. पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इजराइली सैन्य हमलों ने ईरान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन किया है. साथ ही ये स्पष्ट रूप से संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के मौलिक सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं.

विदेश कार्यालय ने कहा, ” ईरान के खिलाफ इजराइल के अनुचित और नाजायज हमले की पाकिस्तान कड़ी निंदा करता है. ईरान को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत आत्मरक्षा का अधिकार है.” पाकिस्तान ने कहा कि वह ईरान के लोगों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है और ”इन स्पष्ट उकसावे वाली कार्रवाइयों की निंदा करता है जो पूरे क्षेत्र और उससे परे शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा हैं और जिनके गंभीर परिणाम होंगे.”

महबूबा मुफ्ती ने ईरान पर इजराइल के हमले की निंदा की

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को ईरान पर इजराइल के हमले की कड़ी निंदा की. मुफ्ती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”ईरान पर इजराइल का हमला एक ऐसे देश द्वारा किया गया एक और बेशर्मी भरा कृत्य है जो दुष्टता की राह पर चल पड़ा है. वैश्विक समुदाय, विशेष रूप से अमेरिका नीत पश्चिमी ताकतों की चुप्पी चिंताजनक और भयावह है. यह चुप्पी मौन स्वीकृति के समान है.”

मुफ्ती ने कहा कि भारत-पाकिस्तान तनाव के मामले में अमेरिका यह कहने से कभी नहीं चूकता कि तनाव को बढ़ने से रोकने में उसकी मध्यस्थता अहम रही है, ”लेकिन जब बात गाजा पर इजरायल की लगातार बमबारी या ईरान पर उसके हालिया हमले की आती है तो वही तत्परता गायब हो जाती है.” उन्होंने कहा, ” ये दोहरे मापदंड वैश्विक शांति और स्थिरता को खतरे में डालते हैं.”

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने तथाकथित मुस्लिम देशों की ‘गहरी चुप्पी’ को भी ‘परेशान करने वाला’ बताया, जो ‘इस तरह के घोर अन्याय के सामने इस तरह खामोश बैठे हैं, जैसे उनका अस्तित्व ही न हो.” मुफ्ती ने कहा, ”उनकी नि्क्रिरयता न केवल निराशाजनक है बल्कि यह उन उद्देश्यों के प्रति विश्वासघात है जिनके लिए वे खड़े होने का दावा करते हैं.”

केरल के मुख्यमंत्री ने ईरान पर हमले को लेकर इजराइल को ‘अंतरराष्ट्रीय ठग’ और ‘अहंकारी’ बताया

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को इजराइल को ”एक पुराना वैश्विक ठग” बताया, जो ”अहंकार” के साथ यह मानता है कि वह कुछ भी कर सकता है, क्योंकि उसे अमेरिका का समर्थन प्राप्त है. विजयन शुक्रवार की सुबह ईरान में विभिन्न स्थानों पर इजराइल द्वारा हमले किए जाने की खबरों पर संवाददाताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे.

इजराइल ने ईरान की राजधानी पर हमला किया, जिसमें देश के परमाणु कार्यक्रम और सैन्य स्थलों को निशाना बनाया गया.
केरल के मुख्यमंत्री ने कहा कि इजराइल लंबे समय से ”वैश्विक ठग” के रूप में काम कर रहा है और वह शालीनता का सामान्य तरीका नहीं अपनाता है.

उन्होंने दावा किया, ”वे (इजरायल) अहंकारपूर्वक मानते हैं कि वे कुछ भी कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें अमेरिका का समर्थन प्राप्त है.” विजयन ने कहा कि ईरान पर हमले को उचित नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई विश्व शांति के लिए खतरा है. उन्होंने कहा, ”जो लोग विश्व शांति बनाए रखना चाहते हैं, उन्हें इस तरह के कृत्यों का विरोध करने और निंदा करने के लिए तैयार रहना चाहिए.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदंतेवाड़ा की पूर्णिमा बनी प्रेरणा स्रोत, घर में बनाया पढ़ाई का कोना, अब किशोरों को करेंगी जागरूक
Next Article दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.